सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, महिलाओं, वंचितों के अधिकारों के लिए मिलकर लड़ेंगे : देवेन्द्र यादव

3 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र यादव

दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, महिलाओं, वंचितों के अधिकारों के लिए मिलकर लड़ेंगे : देवेन्द्र यादव

Advertisement

दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, महिलाओं, वंचितों के अधिकारों के लिए मिलकर लड़ेंगे : देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत 258 ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के द्वारा ‘‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’’ विषय पर सम्मेलन आयोजित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिनभर में लगभग दर्जन भर सम्मेलनों में हिस्सा लिया।

प्रत्येक बैठक में मौजूद ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्यों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने एक प्रस्ताव भी पारित करते हुए संकल्प लेकर प्रस्ताव पास किया कि ‘‘हम मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा के नफ़रत फैलाने और समाज को बांटने के एजेंडे के खि़लाफ़ तथागत महात्मा बुद्ध व गांधी जी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों, बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की सामाजिक न्याय की अवधारणा और संविधान में निहित दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के हनन के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे व वंचित वर्गों की न्यायालयों, पत्रकारिता, व्यापार, विश्वविद्यालयों सहित सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी व भागीदारी सुनिश्चित करने का संघर्ष जारी रखेंगे’’ सभी ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान के नारे भी उद्घोषित किए।

देवेन्द्र यादव ने कहा डा0 अम्बेडकर द्वारा संविधान में सबको बराबरी का हिस्सा देने वाले प्रावधानों के खिलाफ भाजपा सरकारी नौकरियों को संयोजित
सुनियोजित तरीके से खत्म करके प्राइवेट लोगों के हाथों में देकर ठेकेदारी प्रथा को लागू करके अधिकारों का हनन कर रही है जिसके कारण बेरोजगारी अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

Advertisement

देवेन्द्र यादव ने कहा कि संविधान में समाज के वंचित वर्गों को आरक्षण का प्रावधान होने के बावजूद समाज के उच्च पदों पर पहुचने नहीं दिया गया और केवल चुनिंदा वर्ग के लोग ही उच्च पदों पर बैठकर समाज के नीति निर्धारण का काम कर रहें हैं। जिसके विरुद्ध जननायक श्री राहुल गांधी जी द्वारा उठाई गई जातिगत जनगणना की आवाज़ समाज का एक्सरे करने के लिए आज के दौर में वंचित वर्गों को समाज में उनका हक दिलाने महत्वपूर्ण है। श्री यादव ने कहा कि लगातार दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं और महिलाएँ बलात्कार का शिकार बन रही है जो कि संविधान में दिए
गए बराबरी और उनके लिव विद ह्यूमन डिग्निटी के अधिकार का सीधे तौर पर उलंघन है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार इनकम टैक्स, ईडी, इलेक्शन कमीशन, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं को पूरी तरह से राजनैतिक टूल में बदलकर बदले की भावना से इनका दुरुपयोग कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *