भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी टेस्ट कैप्टेंसी छोड़ने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि,‘‘कई लोगों के पास मेरा नंबर है और कई लोग टीवी पर राय देते हैं लेकिन जिन लोगों के पास मेरा नंबर है, उनमें से किसी ने मुझे संदेश नहीं भेजा। सिर्फ एक व्यक्ति का मुझे संदेश आया और वह थे महेंद्र सिंह धोनी।’’ एशिया कप के मैच में पाकिस्तान के हाथों भारत की पांच विकेट की हार के दौरान सर्वाधिक 60 रन बनाने वाले कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद हुई बात का जिक्र करते हुए नई सुर्खियां तैयार कर दी थीं। कोहली ने इसी साल जनवरी के महीने में टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी थी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वे चीजों को कैसे देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कप्तानी को लेकर दिए जाने वाले सुझाव दुनिया के सामने दिए जाने की बजाय जब कप्तान को व्यक्तिगत तौर पर दिए जाते हैं तो वे ज्यादा बेहतर होते हैं। विराट ने कहा “जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी, तो मुझे केवल एक व्यक्ति ने मैसेज किया और मैं पहले उस व्यक्ति के साथ खेल चुका हूं। वह व्यक्ति एमएस धोनी हैं, किसी और ने मुझे संदेश नहीं दिया। कई लोगों के पास मेरा नंबर है, और कई लोग हैं जो मुझे टीवी पर सुझाव देते हैं। सिर्फ एमएस धोनी थे जिन्होंने मुझे मैसेज किया, कई लोगों के पास मेरा नंबर है, लेकिन उन्होंने मुझे टेक्स्ट नहीं किया। जब आप किसी के साथ वास्तविक सम्मान और संबंध रखते हैं, तो आप यह देख पाते हैं क्योंकि ये चीजें दोनों तरफ से चलती हैं। “मुझे उनसे कुछ नहीं चाहिए और वे मुझसे कुछ नहीं चाहते। मैं उनसे कभी असुरक्षित नहीं था और ना ही वो थे। मैं बस इतना कह सकता हूं कि अगर मुझे किसी से कुछ कहना है, तो मैं व्यक्तिगत रूप से कहूंगा, अगर आप मदद करना भी चाहते हैं। अगर आप मुझे टीवी या पूरी दुनिया के सामने कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो यह मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता है। आप मिलकर बात कर सकते हैं, मैं चीजों को पूरी ईमानदारी से देखता हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे परवाह नहीं है, लेकिन आप चीजों को देखते हैं कि वे कैसी हैं। भगवान आपको सब कुछ देता है, केवल भगवान ही आपको सफलता हासिल करने में मदद करता है और यह सब उसके हाथ में है।”
विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयां किया अपना दर्द
लेखक: CPN News • अपडेट: 6 सितंबर 2022, 12:35 AM
3 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
cricket dhoni and kohli MS Dhoni Virat Kohli virat kohli captaincy retirement virat kohli test captaincy




आपकी राय