सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ बदसलूकी का वायरल वीडियो, राहुल गांधी बोले- ऐसे नहीं छोड़ सकते

2 मिनट पढ़ें
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ बदसलूकी का वायरल वीडियो, राहुल गांधी बोले- ऐसे नहीं छोड़ सकते

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ बदसलूकी का वायरल वीडियो, राहुल गांधी बोले- ऐसे नहीं छोड़ सकते

Advertisement

 

यूक्रेन में युद्ध के बढ़ते संकट के बीच भारत अपने देश के लोगों को निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक ग्यारह सौ से ज्यादा भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन की सीमा पर भारतीयों के साथ बदसलूकी की गई। इसी वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘यूक्रेन में हमारे छात्र इस स्थिति का सामना कर रहे हैं और उनके माता पिता यहां इस वीडियो को देख रहे होंगे। मुझे इसका गहरा दुख है। कोई मां बाप नहीं चाहता कि उनके बच्चों के साथ ऐसा हो। सरकार को जल्द से जल्द इन लोगों को बाहर निकानले की पूरी योजना बतानी चाहिए। हम अपने लोगों को इस तरह नहीं छोड़ सकते।’ बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्राएं और छात्र किसी भी तरह से वहां से बाहर निकलना चाहते हैं. लेकिन उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है. कई स्टूडेंट बॉर्डर पर अटके पड़े हैं. सरकार उनतक पहुंचने की कोशिश कर रही है लेकिन बमबारी, रूसी गोलों की वजह से उनतक नहीं पहुंच पा रही है.

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *