सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

गांव के लोग खेल रहे थे होली, अचानक गिरा तोप का गोला ;हुई 3 लोगो की मौत

2 मिनट पढ़ें

बिहार: गांव के लोग खेल रहे थे होली, अचानक गिरा तोप का गोला ; 3 लोगों की मौत

गया के डोभी प्रखंड के त्रिलोकीपुर में सेना का अभ्यास फायरिंग रेंज चलता है. इस फायरिंग रेंज से अगल-बगल के गांव प्रभावित होते हैं. अक्सर वहां तोप का गोला फायरिंग रेंज एरिया से बाहर जाकर गिरता है.

बिहार के गया जिले में सैन्य अभ्यास के दौरान छोड़े गए तोप के एक गोले की चपेट में आने से 3 ग्रामीणों की घटनास्थल पर मौत हो गई. जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के वक्त गांव में सभी होली खेल रहे थे. घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी मिलने के बाद सीटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. पुलिस तमाम बिंदुओं की जांच कर रही है कि आखिर फायरिंग रेंज के बाहर तोप का गोला कैसे गिरा.

गया एसपी आशीष भारती ने बताया

जानकारी के मुताबिक, मामला गया जिले के बाराचट्टी थाना के गूलरवेद गांव का है. यहां होली के दिन गांव में मातम पसरा है. गया एसपी आशीष भारती ने बताया कि मृतकों में गूलरवेद गांव निवासी एक ही परिवार के दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं. इस हादसे में घायल दो महिलाओं सहित तीन लोगों को इलाज के लिए गया शहर स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान गोला मांझी के दामाद गोविंद मांझी, सूरज कुमार और कंचन कुमारी के तौर पर हुई है. जबकि घायलों में गीता कुमारी, राशो देवी, पिंटू मांझी शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, गया के डोभी प्रखंड के त्रिलोकीपुर में सेना का अभ्यास फायरिंग रेंज चलता है. इस फायरिंग रेंज से अगल-बगल के गांव प्रभावित होते हैं. अक्सर वहां तोप का गोला फायरिंग रेंज एरिया से बाहर जाकर गिरता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *