Home आमने सामने Vidya Vahini Yojana: विद्या वाहिनी योजना का लाभ सिर्फ सीमित छात्राओं को...

Vidya Vahini Yojana: विद्या वाहिनी योजना का लाभ सिर्फ सीमित छात्राओं को ही क्यों दिया जा रहा है : विपिन शर्मा

0
6

Vidya Vahini Yojana: विद्या वाहिनी योजना का लाभ सिर्फ सीमित छात्राओं को ही क्यों दिया जा रहा है : विपिन शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई 2026 को विद्या वाहिनी योजना की शुरुआत की है। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों की कक्षा 9 की लगभग 1.40 लाख छात्राओं को स्कूल आने जाने के लिए चरणबद्ध तरीके से मुफ्त साइकिलें दी जा रही हैं। इसी विषय पर बात करते हुए रोहताश नगर के पूर्व विधायक विपिन शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार अपनी इस योजना का लाभ सिर्फ नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को ही क्यों दे रही है? उन्होंने कहा कि जो समस्या, जो दिक्कत नौवीं कक्षा की छात्राओं को स्कूल आने जाने में होती है, वही समस्या, वही दिक्कत का सामना अन्य कक्षा में पढ़ रही छात्राओं को भी करना पड़ता है, तो उन्हें भी आने जाने की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार के द्वारा साइकिल दी जानी चाहिए, लेकिन उन्हें साइकिल क्यों नहीं दी जा रही है?
क्यों दिल्ली सरकार ने अपनी इस योजना का लाभ सिर्फ नौवीं कक्षा की छात्राओं तक ही सीमित रखा है? क्या इस तरह से छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी दिल्ली सरकार? श्री शर्मा ने कहा कि प्रोत्साहित का तो पता नहीं लेकिन दिल्ली सरकार की इस योजना से छात्राओं के बीच एक दूसरे को लेकर हीन भावना जरूर आएगी, यह भावना जरूर आएगी की कोई बड़ा है या कोई छोटा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के पास जनता के हित में कार्य करने के लिए ना तो सही सोच है और ना ही सही विजन तभी दिल्ली सरकार ऐसी योजनाएं बना रही है जिनका लाभ कम है और जिनसे छात्राओं में एक दूसरे को लेकर द्वेष की भावना जरूर आ सकती है। श्री शर्मा ने कहा कि मैं दिल्ली सरकार को यह सलाह देता हूं कि वह ऐसी योजनाएं बनाए जिनका लाभ सभी को एक जैसा मिले। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक लालच को छोड़कर सच में लोगों के लिए काम करना शुरू करें दिल्ली सरकार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here