सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

भारत का गलत नक्शा शेयर करने पर केंद्रीय मंत्री ने लगाई फटकार, WhatsApp ने मांगी माफी

2 मिनट पढ़ें

भारत का गलत नक्शा शेयर करने के मामले में केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को चेतावनी दी है। मामले पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने व्हाट्सएप को अल्टीमेटम दिया है। केंद्रीय आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को व्हाट्सएप से नए साल के जश्न लाइव-स्ट्रीमिंग लिंक में भारत के गलत नक्शे को ठीक करने के लिए कहा था। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भारत में बिजनेस करने वाले सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सही नक्शों का इस्तेमाल करना चाहिए। जिसके बाद कुछ देर में व्हाट्सएप का जवाब भी आ गया और उसने माफी मांगते हुए उसे प्लेटफॉर्म से हटाने की जानकारी दी।

व्हाट्सएप ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि हमारी इस गलती को पॉइंट आउट करने के लिए आपका शुक्रिया। हमने इस स्ट्रीमिंग को रिमूव कर दिया है और गलती के लिए माफी मांगते हैं। हम भविष्य में इसका ख्याल रखेंगे। बता दें कि व्हाट्सएप ने लाइव स्ट्रीम के ट्वीट में भारत का गलत नक्शा दिखाया था। व्हाट्सएप ने जिस ग्राफिक्स मैप को शेयर किया था, उसमें POK और चीन के दावे वाले कुछ हिस्सों को भारत से अलग दिखाया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *