सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

महिला कोच से यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

महिला कोच के साथ छेड़खानी के आरोपों के बाद हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह ने अपना विभाग छोड़ दिया। उन्होंने कहा नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है। हरियाणा की एक महिला जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस की ओर से संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पर बंधक बनाने का भी आरोप लगाया गया है। महिला कोच का आरोप है कि नौकरी लगने से पहले ही खेल मंत्री ने उसे पहले दोस्ती करने को कहा और बाद में गर्लफ्रेंड बनने की पेशकश की। महिला कोच ने छेड़छाड़ की वारदात की तिथि एक जुलाई 2022 बताई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंत्री की शिकायत पर हरियाणा सरकार भी एसआईटी का गठन कर चुकी है। हरियाणा में मामले की जांच एसआईटी करेगी।

संदीप सिंह ने कहा कि ‘आप सबको पता है कि मेरी छवि खराब करने के लिए एक माहौल क्रिएट किया गया है। एक जूनियर कोच ने झूठे आरोप लगाए हैं। मैं चाहता हूं कि झूठे आरोपों की जांच हो। दूध का दूध पानी का पानी होने के बाद मुख्यमंत्री जी फैसला लेंगे।’ उधर महिला कोच ने अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। महिला कोच ने कहा,  संदीप सिंह मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मैंने उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन वह लगातार मुझे परेशान करते रहे। मुझे उम्मीद है कि कार्रवाई होगी। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, ‘मैंने महिला कोच शिकायत सुनी। मैं इस मामले में सीएम से बात करूंगा। हम न्याय सुनिश्चित करेंगे।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *