सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बेमिना इलाके में एक पाकिस्तानी आतंकवादी सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस को एजेंसी से इनपुट मिला था की ये आतंकी आगामी अमरनाथ यात्रा पर हमला करने के लिए एक बड़ी साजिश रच रहे हैं। इस पूरे मामले में कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर के बेमिना इलाके में एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी को भी मामूली चोट आई। आईजीपी ने बताया कि मारे गए एक आतंकी की पहचान अब्दुल्ला गौजरी के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के फैसलाबाद का निवासी था। ये आतंकियों का वही ग्रुप था, जो सोपोर एनकाउंटर से भाग निकला था। हम उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया अधिकांश ऑपरेशन पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर किए गए हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *