सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

नवादा में डूबने से दो बालक की मौत, गोताखोरों ने एक को नदी से निकाला सुरक्षित

3 मिनट पढ़ें

नवादा में आहर में स्नान करने गए बालक की डूबने से हुई मौत, गोताखोरों ने  निकाला शव - NBC 24 - सच की ताकत

 

नवादा में डूबने से दो बालक की मौत, गोताखोरों ने एक को नदी से निकाला सुरक्षित

नवादा में नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. प्रशासन की अपील के बावजूद जान जोखिम में डालकर लोग नदी में स्नान करते हैं. इसी बीच नदी में डूबने से दो बालक की मौत हो गई है.

बिहार के नवादा में बुधवार (28 अगस्त) नदी में डूबने से दो बालक की मौत हो गई है. वहीं एक बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. नक्सल प्रभावित इलाका गोविंदपुर प्रखंड के रटनी गांव में ये घटना घटी है. जहां मृतक की पहचान इरफान खान के 10 वर्षीय पुत्र आदान खान और अरमान खान की 10 वर्षीय पुत्र हसन खान के रूप में की गई है. इरफान खान ने बताया कि तीन दोस्त मिलकर शौच करने के लिए नदी के किनारे गए था, तभी इसी दौरान एक बच्चा का पैर फिसल गया और पानी में जाकर गिर गया. उसी को बचाने के क्रम में दो बच्चे और पानी में गिर गए.

दो बच्चा बहता हुआ पानी में डूब गया

स्थानीय लोगों ने एक बच्चे को बाहर सुरक्षित निकाला लिया है. वहीं दो बच्चा बहता हुआ पानी में डूब गया. जिस कारण दोनों की मौत हो गई. गांव के स्थानीय गोताखोरों ने दोनों बच्चे को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी काफी गहरा रहने के कारण दोनों की मौत हो गई. मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. स्थानीय गोताखोर के जरिए अली खान को बाहर निकल गया है. मृतक हसन खान और अली खान दोनों भाई है और तीनों दोस्त के साथ नदी के किनारे गए थे. दो बालक की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.

मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतकों के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है. वहीं थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि पाथर पुल कहा जाता है. और इस पुल की नदी के पास डूबने से दो बालक की मौत हो गई है. एक बालक को सुरक्षित बाहर निकल गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रशासन की अपील के बावजूद नहीं हो रहा असर 

बता दें कि जिला प्रशासन लोगों से नदी के किनारे ना जाने की भी अपील कर रहा है. इसके बावजूद भी नवादा में डूबने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इस समय नवादा की कई नदियां में पानी की जलस्तर काफी बढ़ गई है, जिस कारण अपील लगातार की जा रही है. नदी में स्नान करने वाले लोगों को भी मना किया गया है इसके बावजूद भी कई तस्वीरें सामने निकल कर आती है. वह देखकर लोग हैरान हो जाते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *