Home Breaking News महाराष्ट्र के ठाणे में दर्दनाक हादसा, लिफ्ट गिरने से 7 मजदूरों की...

महाराष्ट्र के ठाणे में दर्दनाक हादसा, लिफ्ट गिरने से 7 मजदूरों की मौत, घायलों का इलाज जारी

0
171

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बालकुम इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लिफ्ट गिरने से सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में मजदूर शामिल हैं, जो 40 मंजिला इमारत से काम करके नीचे आ रहे थे. घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत बचाव काम शुरू किया गया. हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान 32 वर्षीय महेंद्र चौपाल, 21 वर्षीय रूपेश कुमार दास, 47 वर्षीय हारून शेख, 35 वर्षीय मिथिलेश, 38 वर्षीय करीदास और 21 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है.

सातवें मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है. ठाणे नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, लिफ्ट में कुल सात मजदूर सवार थे और उन सभी को मृत घोषित कर दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here