Home Uncategorized साल भर झूठ परोसने का काम ही किया है ट्रिपल इंजन सरकार...

साल भर झूठ परोसने का काम ही किया है ट्रिपल इंजन सरकार नें : जसवंत सिंह

0
45
जसवंत सिंह
साल भर झूठ परोसने का काम ही किया है ट्रिपल इंजन सरकार नें : जसवंत सिंह

साल भर झूठ परोसने का काम ही किया है ट्रिपल इंजन सरकार नें : जसवंत सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार का एक साल और दिल्ली का हुआ बुरा हाल फिर आए हैं याद आ रहे हैं केजरीवाल,यह कहना है सबोली वार्ड से निगम पार्षद जसवंत सिंह का | जसवंत सिंह कहते है पिछले कई दिनों से दिल्ली सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री अपनी सरकार के कामों का गुणगान किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि साल भर में ट्रिपल इंजन की सरकार नें झूठ बोलने के अलावा कुछ किया ही नहीं |

इस सरकार नें जनता से वादे किये थे किसी पर काम नहीं हुआ | दिल्ली सरकार ने हाल ही में 500 बसों का उद्घाटन किया है पर जसवंत सिंह कहते हैं कि जबकि असलियत यह है कि इसमें नई बसें नहीं आई है। अरविंद केजरीवाल की सरकार नें जो मोहल्ला बस शुरू की थी, उनका नाम बदलकर देवी नाम रखकर आज भाजपा सरकार वाहवाही लूट रही है। दिल्ली जल बोर्ड को लेकर जसवंत ने कहा आज पानी की जगह नलो में जहर व गंदा पानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज पीडब्ल्यूडी की हालत देख लो उन्होंने कहा पीडब्ल्यूडी की जितने भी नाले हैं उनकी हालत बद से बदतर है।

उसमें से गाद निकाली ही नहीं जाती और निकल भी जाए तो उठाई नहीं जाती है। नाले जाम पड़े हुए हैं। ऐसे कामों का क्या फायदा जब तक आम व्यक्ति को उसका लाभ न मिले, उन्होंने कहा कि एक साल में केवल प्रचार प्रसार के अलावा दिल्ली सरकार ने कुछ नहीं किया है। पिछले ग्यारह साल से आम आदमी पार्टी की सरकार थी। और केंद्र में भाजपा की सरकार थी, जब एक भी राशन कार्ड नहीं कटा था, जब से भाजपा की सरकार बनी है राशन कार्ड काटने का काम किया है।

उन्होंने गरीब लोगों के राशन कार्ड रद्द कर दिए, जब लोग राशन कार्ड ऑफिस जाते हैं तो वहां उनसे इनकम सर्टिफिकेट मांग रहे हैं अगर इनकम सर्टिफिकेट को बनाने में तीन महीने लगेंगे तो वह व्यक्ति तीन महीने तक क्या खाएगा और वहां पर इनकम सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर दलाली शुरू हो गई है। जो वहां पैसे दे रहा है उसका राशन कार्ड बन जाएगा जो नहीं देगा नहीं बनेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here