सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आजमगढ़ की शादी बनी मिसाल मुस्लिम पड़ोसी के आंगन में सजा हिंदू दुल्हन का मंडप

3 मिनट पढ़ें
आजमगढ़ की शादी बनी मिसाल मुस्लिम पड़ोसी के आंगन में सजा हिंदू दुल्हन का मंडप

आजमगढ़ की शादी बनी मिसाल मुस्लिम पड़ोसी के आंगन में सजा हिंदू दुल्हन का मंडप

Advertisement

जिले के अलवाल मोहल्ले में छोटे से घर में रहने वाले राजेश चौरसिया ने कहा, ‘पैसे की कमी के कारण हम अपनी भतीजी पूजा की शादी के लिए कोई मैरिज हॉल बुक नहीं कर पाए और हमारे घर में इस तरह के समारोह को आयोजित करने के लिए जगह नहीं थी. जब मैंने अपने पड़ोसी परवेज को इस बारे में बताया तो उसने बिना किसी झिझक के अपने घर के आंगन में शादी करने के लिए कहा इसके बाद राजेश और उनके परिवार ने टेंशन फ्री होकर अन्य व्यवस्था करने पर ध्यान केंद्रित किया, जबकि परवेज और उनके परिवार ने मंडप बनाने का काम किया।

मुस्लिम महिलाओं ने गाए शादी के गीत परवेज के परिवार ने बनाया मंडप

बता दें कि रमजान का महीना चल रहा है, जिसे मुस्लिम समाज के लोग दिनभर रोजा रखते हैं. रमजान के बीच मुस्लिम परिवार ने पड़ोसी बेटी की शादी के लिए अपना आंगन खाली कर दिया जहां शादी का मंडप बना था, उस जगह को अच्छे से सजाया गया और मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की गई. शादी के दिन परवेज ने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शादी में आए मेहमानों का स्वागत किया. जहां परिवार के पुरुष सदस्य मेहमानों की देखभाल में लगे थे, वहीं परवेज के घर की महिलाओं ने अन्य महिलाओं के साथ शादी के गीत गाए।

Advertisement

गिफ्ट में परवेज ने दूल्हे को सोने की चेन दी

परिवार ने पारंपरिक भोजन की भी मेजबानी की और शादी के बाद मेहमानों को गिफ्ट दिया. चौरसिया ने कहा, ‘बारात लौटने से पहले परवेज ने दूल्हे को सोने की चेन भेंट की. उन्होंने मेहमानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जैसे पूजा उनकी अपनी बेटी है.’ परवेज की पत्नी नादिरा ने कहा कि पूजा और उनकी मां अक्सर उनके घर आते थे और उनके साथ परिवार का सदस्य जैसा व्यवहार किया जाता था नादिरा ने कहा, ‘पूजा मेरी बेटी की तरह है. इसलिए, जब हमें उसकी शादी के बारे में पता चला, तो हमने परिवार के सदस्यों के रूप में जो कुछ भी हो सकता था, हमने करने की कोशिश की. यह रमजान का पवित्र महीना भी है और बेटी की शादी के आयोजन से बेहतर क्या हो सकता है. नादिरा ने कहा, ‘हम अलग-अलग धर्मों के हैं, लेकिन इंसानों के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी बेटियों की खुशी सुनिश्चित करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *