
Tamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला
चेन्नई, 26 नवंबर। तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को अपने विवाहित पुरुष कर्मचारियों के लिए 15 दिन की पितृत्व छुट्टी लागू करने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की घोषणा के मुताबिक यह छुट्टी प्रसव से 15 दिन पहले से लेकर जन्म के छह महीने बाद तक कभी भी ली जा सकेगी।
यह फैसला पुरुष कर्मचारियों की ओर से आए अनुरोधों पर सहानुभूति से विचार करने के बाद लिया गया, ताकि वे इस समय पत्नी के साथ रह सकें।

राज्य में मातृत्व अवकाश का सफर भी लंबा रहा है। 2011 में यह 90 दिन से छह महीने, 2016 में नौ महीने और जुलाई 2021 में 365 दिन किया गया।
सरकार ने कहा कि पितृत्व अवकाश से पिता घरेलू जिम्मेदारियां बांट सकेंगे और बच्चे की परवरिश में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।





आपकी राय