
Rewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका
रीवा, 26 नवंबर। जिले के एक गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में रह रहे कक्षा छह के 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बताया गया कि छात्र रात में रोज की तरह सोया था। सुबह स्टाफ ने बच्चों को उठाना शुरू किया तो वह अचेत पड़ा मिला।
इसके बाद उसे संजय गांधी स्मृति अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में हृदय गति रुकने की आशंका जताई गई।

छात्र करीब दो साल से यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला, लेकिन परिजनों ने स्कूल पर इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाया है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि होगी।





आपकी राय