सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नीट एग्जाम देने गई छात्रा की ब्रा उतरवाई, 100 लड़कियों ने की शिकायत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

केरल में NEET 2022 मेडिकल प्रवेश परीक्षा देने गई छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे परीक्षा देने से पहले ब्रा उतारने के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में कम से कम 100 लड़कियों ने शिकायत की है। कहा जा रहा है कि सुरक्षा जांच के दौरान ब्रा में लगे मेटल के हुक के चलते मेटल डिटेक्शन मशीन में बीप हुआ था। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने लड़की को ब्रा उतारने के लिए मजबूर किया। लड़की के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद चौंकाने वाली घटना सामने आई। मामला कोल्लम जिले के एक नीट सेंटर का है।

मेटालिक हुक के कारण लड़की को अपनी ब्रा हटाने के लिए कहा

महिला सुरक्षा कर्मियों ने “मेटालिक हुक” के कारण लड़की को अपनी ब्रा हटाने के लिए कहा। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने अपनी मां को ब्रा निकालकर दी ताकि उसे परीक्षा में बैठने दिया जा सके। उसने खुद को ढकने के लिए शॉल भी मांगा था। चादमंगलम के केंद्र, मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने किसी भी जिम्मेदारी से इनकार किया है। कोल्लम पुलिस प्रमुख ने पुष्टि की कि लड़की के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के पिता ने कहा, “एक सुरक्षा जांच के बाद, मेरी बेटी को बताया गया कि मेटल डिटेक्टर से इनरवियर के हुक का पता चला है, इसलिए उसे इसे हटाने के लिए कहा गया। लगभग 90% छात्राओं को अपने इनरवियर को उतारकर एक स्टोर रूम में रखना पड़ा।

Advertisement

कोट्टारक्का के पुलिस उपाधीक्षक के पास दर्ज कराई शिकायत

परीक्षा लिखते समय उम्मीदवार मानसिक रूप से परेशान थे।” शिकायत कोट्टारक्का के पुलिस उपाधीक्षक के पास दर्ज कराई गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार करीब 100 लड़कियों को इस स्थिति का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अन्य लड़की को अपनी जींस उतारने के लिए कहा गया क्योंकि उसमें धातु के बटन और जेब थीं। छात्राओं के अनुसार, जब वे परीक्षा देकर बाहर निकलीं तो उन्हें सारे अंडरगारमेंट्स डिब्बों में एक साथ फेंके हुए मिले।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *