सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

कूड़े से आज़ादी अभियान से राजधानी दिल्ली का सुधरेगा सफाई सिस्टम : गुरमीत सिंह सूरा

3 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

कूड़े से आज़ादी अभियान से राजधानी दिल्ली का सुधरेगा सफाई सिस्टम : गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

कूड़े से आज़ादी अभियान से राजधानी दिल्ली का सुधरेगा सफाई सिस्टम : गुरमीत सिंह सूरा

* लोगो की भागीदारी से मजबूती से चलेगा अभियान

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित हो दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार आज़ादी पर्व के मौके पर राजधानी दिल्ली में जो विशेष सफाई अभियान कूड़े से आज़ादी नाम से शुर करने जा रही है उससे दिल्ली की सफाई व्यवस्था सुधरेगी और इस अभियान में दिल्ली की जनता की भागीदारी भी होगी | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चमी जिले के पूर्व सह- प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद सफाई सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए दिल्ली सरकार का यह दूसरा बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है जिससे साफ़ संकेत है दिल्ली की सरकार सफाई सिस्टम को ले कितनी गंभीर है |

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि देश की आजादी की वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली सरकार “दिल्ली को कूड़े से आजादी- स्वच्छता अभियान” की शुरुआत करने जा रही है. यह विशेष अभियान 1 से 31 अगस्त तक चलेगा. मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में शामिल होकर दिल्ली को स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाएं। इस अभियान को सघन रूप से चलाने के लिए दिल्ली सरकार के सभी विभाग अपनी भागीदारी निभाएंगे. अभियान को सफल बनाने के लिए आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन, स्कूली व कॉलेज के बच्चों व अन्य संस्थानों को शामिल किया जाएगा. अभियान में जन-भागीदारी को और पुख्ता करने के लिए एक पोर्टल भी शुरू किया जा रहा है |

Advertisement

गुरमीत सिंह कहते है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस अभियान की निगरानी खुद कर रही है उन्होंने “दिल्ली को कूड़े से आजादी- स्वच्छता अभियान” को सफल बनाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की, जिसमें इस अभियान की गहन समीक्षा की गई. बैठक में शहरी विकास व शिक्षा मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव धमेंद्र सहित शहरी विकास विभाग, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी, दिल्ली मेट्रो रेल निगम सहित अधिकतर विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अगस्त माह देश की आजादी के लिए जाना जाता है. हमारी सरकार ने भी निर्णय लिया है कि इस माह “दिल्ली को कूड़े से आजादी” दिलाई जाए. अभियान में जनभागीदारी के अलावा विभिन्न विभागों की सहभागिता के समन्वय को इतना शानदार तरीके से चलाया जाएगा कि लोग वाकई कहें कि अगस्त माह में दिल्ली को ‘कूड़े से आजादी’ मिल गई |

गुरमीत सिंह कहते हैं मानसून के दौरान बरसती पानी से शहर के कई हिस्सों में गंदगी आदि हो जाती है जिसकी सफाई के लिए इस तरह के अभियान की जरूरत भी थी | उन्होंने कहा एक दशक के शासन में आम आदमी पार्टी नें दिल्ली को कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया है लेकिन रेखा गुप्ता सरकार अपने प्रयास से दिल्ली के सफाई सिस्टम को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *