Home आमने सामने जलभराव की समस्या को ले ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह से एक्शन...

जलभराव की समस्या को ले ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में : प्रवेश शर्मा

0
7

जलभराव की समस्या को ले ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में : प्रवेश शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार मानसून की भारी बारिश से होने वाले जलभराव से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। इसी विषय पर बात करते हुए दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली में मानसून की भारी बारिश के बीच जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम पूरी तरह से एक्शन मोड में है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को जलभराव की समस्या से राहत दिलवाने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम ने बारिश से पहले ही राहत कार्य शुरू कर दिए थे जिसके तहत नालों की, नालियों की अच्छी तरह से साफ सफाई करवाई गई, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद उन इलाकों का अच्छे से निरीक्षण किया जहां भारी बारिश के कारण पानी जमा हो जाता है, लोक निर्माण विभाग, एमसीडी और बाढ़ नियंत्रण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पानी की त्वरित और उचित निकासी सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए जिसका नतीजा यह है कि दिल्ली में हुई भारी बारिश से होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिली। श्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली में हो रही भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली सरकार, दिल्ली नगर निगम और सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है और जहां भी जलभराव की स्थिति बनी, वहां तुरंत आधुनिक पंपों और अतिरिक्त कर्मचारियों की मदद से पानी निकाला गया। श्री शर्मा ने बताया कि प्रशासन को यह निर्देश दिए गए कि वे 24 घंटे अलर्ट पर रहें और जहां से भी जलभराव की शिकायत आए तुरंत वहां पर कार्रवाई की जाए ताकि शहर की रफ्तार ना थमे, लोगों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली में जलभराव को रोकने के लिए कितना प्रयास कर रही है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मानसून के दौरान जलभराव और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2026 लागू कर रखा है जो 15 अक्टूबर तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here