Home दिल्ली-एनसीआर 4.29 करोड़ की लागत से भजनपुरा वार्ड की 34 गलियों एवं दो...

4.29 करोड़ की लागत से भजनपुरा वार्ड की 34 गलियों एवं दो पार्कों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास संपन्न लवली और अजय महावर नें किया शिलान्यास

0
23
Foundation stone laid for renovation of 34 wards and two parks of Bhajanpura ward at a cost of Rs 4.29 crore

4.29 करोड़ की लागत से भजनपुरा वार्ड की 34 गलियों एवं दो पार्कों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास संपन्न लवली और अजय महावर नें किया शिलान्यास

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : घोंडा विधानसभा के भजनपुरा वार्ड में आधारभूत नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ₹4.29 करोड़ की लागत से 34 गलियों के निर्माण एवं दो सार्वजनिक पार्कों के जीर्णोद्धार कार्य का सामूहिक शिलान्यास सोमवार को संपन्न हुआ। यमुना पार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविन्दर सिंह लवली तथा घोंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर और निगम पार्षद रेखा रानी ने संयुक्त रूप से 4.5 पुस्ता सर्विस रोड, अटल कैंटीन के समीप, गामड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के अंतर्गत भजनपुरा वार्ड की 34 गलियों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही बाल समाधि पार्क, गढ़ी मेन्डू एवं चौधरी हंसराज पार्क, गामड़ी का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। इन विकास कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, आवागमन को सुगम बनाना तथा सार्वजनिक स्थलों का उन्नयन करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यमुना पार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि यमुनापार क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गलियों के निर्माण और पार्कों के जीर्णोद्धार से स्थानीय नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। घोंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से जिन विकास कार्यों की अपेक्षा कर रही थी, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई गलियों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और दोनों पार्कों के पुनर्विकास से स्थानीय निवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होंगे। क्षेत्रीय पार्षद रेखा रानी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से भजनपुरा वार्ड के निवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र की स्वच्छता, सुगमता और सार्वजनिक उपयोग की सुविधाओं में सुधार होगा। इस अवसर पर भाजपा उत्तर-पूर्वी जिला अध्यक्ष डॉ. यू. के. चौधरी, क्षेत्रीय पार्षद रेखा रानी, हरकिशन स्कूल चेयरमैन परमिंदर सिंह लक्की, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश धामा, राहुल गौड़, जिला मंत्री जितेंद्र भदोरिया, हरीश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here