कर्मठ पुलिसकर्मियों का सम्मान जरूरी : श्याम सुन्दर अग्रवाल
पूर्व मेयर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने गांधी नगर थाने के थानाध्यक्ष राजकुमार एवं उनके सहयोगियों को 24 घंटे के अन्दर डकैती में शामिल आरोपी को पकड़कर उससे ढाई लाख रुपए नगद एवं डकैती के पैसे से खरीदी गई मोटर साइकिल बरामद करने की सराहना करते हुए बधाई दी एवं गांधी नगर थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को पटका पहनाकर सम्मानित किया। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा जिस तत्परता से गांधी नगर थाने की पुलिस ने अपराधी को दबोचा है वो काबिले तारीफ है ऐसे पुलिसकर्मियों का सम्मान बहुत जरूरी है ताकि उनके हौसले बुलंद हो दिल्ली पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों दिल्ली को अपराध मुक्त बनाने में जी जान से जुटे रहे।श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा वो दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर डकैती की गुत्थी तत्परता से सुलझाने में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का आग्रह करेंगे।



