सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जनसेवा का अनोखा तरीका अपना लोगो का दिल जीता ठाकुर विनोद जायस नें

3 मिनट पढ़ें
ठाकुर विनोद जायस

जनसेवा का अनोखा तरीका अपना लोगो का दिल जीता ठाकुर विनोद जायस नें

Advertisement

जनसेवा का अनोखा तरीका अपना लोगो का दिल जीता ठाकुर विनोद जायस नें

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत भजनपुरा वार्ड से भाजपा नेता ठाकुर विनोद जायस जनसेवा का कोई भी मौका नहीं छोड़ते | उत्तर पूर्वी जिला भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष विनोद जायस का नाम एक जनसेवक के रूप में तो करीब डेढ़ दशक से है लेकिन कोरोना काल के दौरान जब वे एक देवदूत के रूप में अपनी जान की प्रवाह नहीं करते हुए वे ना केवल भजनपुरा वार्ड में बल्कि आस-पास के सभी क्षेत्रों में उतरे तो बड़े सम्मान के साथ लोग उन्हें सच्चा जनसेवक कहने लगे | और यहीं से शुरू गया उनका जमीनी स्तर पर सामजिक सफर | कोरोना काल में उन्होंने हजारों परिवारों को कच्चा तथा पक्का भोजन ,आक्सीजन के सिलेंडर,तथा घरेलू उपयोग का सामन तो उपलब्ध कराया ही बल्कि सैकड़ों लोगो को अपनी गाड़ियों से अस्पतालों में भर्ती भी कराया |

Advertisement

इस दौरान एक बार नहीं बल्कि कई बार वे खुद कोरोना की चपेट में आ गए लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगे रहे जनसेवा में | विनोद जायस इस बाबत कहते हैं ईश्वर नें उन्हें इस लायक बनाया है और हिम्मत दी है तभी वे ये सब कर पाए | कोरोना काल के बाद से ही विनोद जायस नें भगवान का शुक्रिया करते हुए धर्म कर्म के कार्यो में भी सक्रिय रूप से भाग लेना शुरू कर दिया | इसी कड़ी के तहत विनोद नें जन्माष्टमी तथा शिवरात्री के मौकों पर अपने क्षेत्र के तमाम मन्दिरों में सफाई अभियान भी चलाने शुर कर दिए | उल्लेखनीय है इन पर्वो पर श्रद्धालु बड़ी तादाद में मन्दिरों में पहुंच फल,फूल,तथा अन्य पूजन सामग्री भगवान के दरबार में भेंट चढाते हैं |

वह भेंट तथा फल फूल लोगो के पैरों में ना आये इसी सोच के साथ विनोद जायस अपनी टीम के साथ मन्दिरों में पहुंचते है और तमाम सामग्री को ईक्क्ठा कर टेम्पो ट्राली के माध्यम से यमुना खादर में पहुंचा गड्ढा कर उसमें भर देते हैं | इसी तरह विनोद दीपावली से पूर्व लोगो के घरों से खंडित मूर्तियों का संकलन कराते हैं और उन्हें भी भू-समाधि दिलाने की व्यवस्था विधिवत रूप से कराते हैं | विनोद जायस कहते हैं सनातन नें हमें यही सिखाया है धर्म तथा समाज के लिए जो कुछ बन सके अवश्य करना चाहिए | शिवरात्री के मौके पर विनोद नें बुधवार को दुर्गा माता मंदिर , शिव मंदिर, काली मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, अधूरा मंदिर, शेर वाला मंदिर,पहाड़ी मंदिर, कृष्ण मंदिर,तिकोना मंदिर सहित करीब दो दर्जन मन्दिरों में यह अभियान चला पुन्य कमाया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *