सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Tractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Tractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पार

नई दिल्ली, 27 नवंबर। त्योहारों के मौसम में दोपहिया और कारों के साथ-साथ ट्रैक्टरों की बिक्री में भी इजाफा देखने को मिला है। वाहन डीलरों के संगठन FADA यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने बताया है कि 2026 के त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बिक्री 1 लाख यूनिट से आगे निकल गई।

इस बार त्योहारी सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर को हुई और यह 21 नवंबर तक चला। FADA के आंकड़ों के अनुसार इन 42 दिनों में विभिन्न कंपनियों ने भारतीय बाजार में 1,03,809 ट्रैक्टर बेचे, यानी इतने ही ट्रैक्टरों का पंजीकरण हुआ।

साल 2025 के त्योहारी सीजन से तुलना की जाए तो आंकड़ों में बड़ा फर्क नजर नहीं आता। पिछले साल इसी अवधि में 1,01,532 ट्रैक्टर बिके थे, जिसके मुकाबले इस बार महज 2,277 यूनिट की बढ़त रही।

प्रतिशत में यह वृद्धि 2.24 फीसदी की बैठती है। खास बात यह है कि लगातार दूसरे साल त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बिक्री 1 लाख यूनिट से ऊपर रही है। यह बढ़त भले ही छोटी हो, लेकिन बिक्री का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है।

वहीं 2024 से तुलना करने पर बढ़त कहीं अधिक दिखाई देती है। उस साल त्योहारी सीजन में 88,488 ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन हुआ था और इस साल का आंकड़ा उससे 17.31 फीसदी ज्यादा है। संख्या में देखें तो दो साल में यह बढ़त 15,321 ट्रैक्टरों की है।

त्योहारी सीजन का कंपनी और मॉडल के आधार पर बिक्री डेटा अभी सामने नहीं आया है। लेकिन अक्टूबर महीने के आंकड़ों से बाजार में कंपनियों की स्थिति का अंदाजा मिलता है।

Advertisement

FADA के मुताबिक अक्टूबर में पहले स्थान पर महिंद्रा ट्रैक्टर डिविजन रहा, जिसने 23.03 फीसदी हिस्सेदारी के साथ 18,263 यूनिट बेचीं। दूसरे नंबर पर महिंद्रा का स्वराज डिविजन रहा, जिसकी 14,206 यूनिट बिकीं और बाजार में हिस्सा 17.92 फीसदी रहा।

इन दोनों डिविजनों को मिलाकर ट्रैक्टर सेगमेंट में महिंद्रा की कुल हिस्सेदारी तकरीबन 40 फीसदी हो जाती है। तीसरे स्थान पर सोनालिका ट्रैक्टर की निर्माता इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स रही, जिसने अक्टूबर 2026 में 10,364 यूनिट बेचकर 13.07 फीसदी बाजार हिस्सा पाया। अक्टूबर में महिंद्रा के दोनों डिविजनों ने मिलकर 32,469 ट्रैक्टर बेचे।

चौथे पायदान पर टैफे रही, जिसके 9,256 ट्रैक्टर बिके और हिस्सेदारी 11.67 फीसदी रही। पांचवें स्थान पर एस्कॉर्ट ट्रैक्टर ने अक्टूबर में 8,331 यूनिट बेचीं, जिससे उसका मार्केट शेयर 10.51 फीसदी रहा।

बाकी कंपनियों में जॉन डियर की 6,439 यूनिट और आईसर ट्रैक्टर्स की 4,858 यूनिट बिकीं। वहीं सीएनएच इंडस्ट्रीयल ने इस महीने 3,992 ट्रैक्टरों की बिक्री की। सूची में शामिल कंपनियों में सबसे कम बिक्री सीएनएच इंडस्ट्रीयल के नाम रही।

गौरतलब है कि त्योहारी सीजन की तारीखें हर साल बदलती रहती हैं। पिछले साल यह 22 सितंबर से 2 नवंबर तक चला था, जबकि 2024 में इसकी अवधि 3 अक्टूबर से 13 नवंबर तक रही थी।

त्योहारी सीजन को हर वर्ष 42 दिन का माना जाता है। नवरात्रि की शुरुआत से धनतेरस के 15 दिन बाद तक का समय इस सीजन में गिना जाता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *