सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

बांदीपोरा में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच मददगार गिरफ्तार

1 मिनट पढ़ें
बांदीपोरा में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच मददगार गिरफ्तार
Advertisement

बांदीपोरा में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच मददगार गिरफ्तार

बांदीपोरा पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। जो जिलों में आतंकवादियों के लिए रसद और परिवहन की व्यवस्था करते थे। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने अश्टांगों निवासी इरफान अहमद भट, अरिन निवासी सज्जाद अहमद मीर, शारिक अहमद मीर और काजीपोरा निवासी इरफान अहमद जान को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

उनके पास से दो चीनी हथगोले बरामद किए गए हैं

उनके पास से दो चीनी हथगोले बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी आतंकवादियों को सिम, रसद और अन्य सहायता पहुंचा रहे थे। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। वहीं, एक अन्य मामले में सुरक्षा बलों ने राख हाजिन में नाके के दौरान एक आतंकी मददगार इरफान अजीज भट निवासी हाजिन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया है। आतंकी मददगार पाक स्थित आतंकवादी उमर लाला के संपर्क में भी था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *