सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

खूब गरजे BJP पर तेजस्वी यादव, कहा- ‘आज महंगाई डायन नहीं… महबूबा और भौजाई हो गई’

3 मिनट पढ़ें

BJP पर खूब गरजे तेजस्वी यादव, कहा- ‘आज महंगाई डायन नहीं… महबूबा और भौजाई हो गई’

Patna CPI Rally: Tejashwi Yadav Attacked On BJP Raised Question On Todays  Inflation ANN | Patna CPI Rally: BJP पर खूब गरजे तेजस्वी यादव, कहा- 'आज  महंगाई डायन नहीं... महबूबा और भौजाई

तेजस्वी ने कहा कि भारत सरकार पूंजिपतियों की सरकार है. केवल दो-तीन लोगों के लिए काम कर रही है. एक काम बता दीजिए जो बीजेपी ने किया होगा.

सीपीआई की ‘बीजेपी भगाओ, देश बचाओ’ रैली में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार (02 नवंबर) को बीजेपी पर खूब गरजे. तेजस्वी यादव ने कहा जो वादा किया वो निभाया. दस लाख बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी का वादा किया था. पौने दो लाख बहाली निकली थी. अभी हमारी सरकार को 14 महीने हुए. चार लाख सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी निकली. तेजस्वी ने कहा कि भारत सरकार पूंजिपतियों की सरकार है. केवल दो-तीन लोगों के लिए काम कर रही है. एक काम बता दीजिए जो बीजेपी ने किया होगा. अब इनको महंगाई डायन नहीं दिखती है, महबूबा और भौजाई लगती है. गरीब आदमी क्या खाएगा? बिहार में रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने मंच से कहा कि आज एतिहासिक दिन है. चुनाव में हम लोग का जो नारा था, हम लोगों ने जो वादा किया था जो प्रण किया था कि महागठबंधन की सरकार यदि बनेगी तो हम लोग बिहार के नौजवानों को 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे. मुझे खुशी है कि आज के दिन इस रैली का आयोजन हुआ है. इसके लिए सीपीआई के सभी नेताओं को धन्यवाद देते हैं.

लोगों से बोले तेजस्वी- किसका साथ देना है… आप तय करें

बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग तलवार बांटने में लगे हैं, हम लोग कलम बांट रहे हैं, आपको तय करना है कि जो भाई से भाई को लड़ाते हैं, जाति को जाति से लड़ाते हैं आपको उनका साथ देना है या जो लोग कलम बांटने का काम करते हैं, जो नौकरी बांटने काम करते हैं आपको उनके साथ देना है. तेजस्वी ने कहा कि मध्य प्रदेश में क्या हुआ? महाराष्ट्र में क्या किया? झारखंड में क्या प्रयास कर रहे थे ये लोग? दिल्ली में क्या हो रहा है? अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा गया है. हम लोग को जानते ही थे कि बीजेपी को हम लोगों ने इतना बड़ा झटका दिया है कि फिर से सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स शुरू होगा.

तेजस्वी ने कहा कि जातीय गणना के बाद हम लोग जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं. अभी पांच राज्यों के चुनाव में सब लोग व्यस्त हैं. इसके बाद हम लोग बैठकर तय करेंगे. सबको साथ लेकर चलेंग.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *