सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

वानखेड़े के मैदान पर विराट कोहली ने लिखी नई इबारत, घरेलू स्टार सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

विराट कोहली ने वानखेड़े के मैदान पर लिखी नई इबारत, घरेलू स्टार सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

Virat Kohli Script History At Wankhede Stadium By Making 8th Time 1000 Runs  In Calander Year Broke Sachin Record IND Vs SL World Cup 2023 | Virat Kohli:  विराट कोहली ने वानखेड़े

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है, जिसमें विराट कोहली ने बड़ा ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.

विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में अपने बल्ले से नई इबारत लिख दी है. उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम के घरेलू स्टार और पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के खास वर्ल्ड रिकॉर्ड को धवस्त किया है. दरअसल श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के ज़रिए कोहली ने एक कैलेंडर ईयर में आठवीं बार 1,000 वनडे रनों का आंकड़ा पार किया है. इसके अलावा उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 50+ का स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

कोहली से पहले कैलेंडर ईयर में सबसे ज़्यादा बार एक हज़ार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम कर दर्ज था, जिन्होंने 7 बार कैलेंडर ईयर में 1,000 वनडे रनों का आंकड़ा पार किया था. लेकिन अब, किंग कोहली ने मास्टर ब्लास्टर को पछाड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस कैलेंडर ईयर के ज़रिए कोहली ने 8वीं बार 1,000 वनडे रनों का आंकड़ा पार किया. इस लिस्ट में कोहली नंबर वन पर आ गए हैं और दिग्गज तेंदुलकर दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. वहीं लिस्ट में तीसरा नंबर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा का है, जिन्होंने कैलेंडर ईयर में कुल 7 बार 1,000 वनडे रनों का आंकड़ा पार किया था.

कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 1000+ वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज़

Advertisement

विराट कोहली (भारत) – 8*

सचिन तेंदुलकर (भारत) – 7

कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 6.

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर 

श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़ कोहली वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज़्यादा 5 बार 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 2023 के टूर्नामेंट में पांचवें 50+ स्कोर के साथ कोहली वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉन ओपनर के तौर पर सबसे ज़्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. यह वनडे वर्ल्ड कप में ओवरऑल कोहली का 13वां 50+ स्कोर था. वहीं 2023 के टूर्नामेंट में कोहली ने 400 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है. वे रोहित शर्मा के बाद ये आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बने.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *