सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

जय शाह बोले- पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, एशिया कप किसी और देश में होगा

3 मिनट पढ़ें

टीम इंडिया एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसकी पुष्टि एशिया क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट जय शाह ने की है। उन्होंने कहा कि 2023 एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू में खेला जाएगा। मतलब साफ है कि अब पाकिस्तान एशिया कप का मेजबान भी नहीं होगा। यह भारत-पाकिस्तान से हटकर किसी तीसरे देश में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। 2008 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ते चले गए और भारत कभी पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गया। 2013 में आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनैतिक संबंध और खराब हो गए और यह दोनों देशों के बीच आखिरी सीरीज साबित हुई।

एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा

2023 में होने वाला अगला एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप 2022 में दो मैचों में भी ये दोनों टीमें खेली हैं। 1 मैच भारत और 1 मैच पाकिस्तान जीता था। ICC द्वारा हाल ही में जारी फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में पाकिस्तान को अगले 3 साल में ICC के दो बड़े इवेंट की मेजबानी मिली थी। एक एशिया कप, जो अगले साल 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाना है और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी पाकिस्तान में होनी है।

भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होगी। 23 अक्टूबर को ये मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होना है। पाकिस्तान से होने वाली इस टक्कर से पहले जय शाह ने पीसीबी को बड़ा झटका दिया। जय शाह के इस बयान के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बड़ी मुसीबत में फंसता दिख रहा है। भारत 2008 के बाद से पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गया है। 2008 एशिया कप के लिए भारतीय टीम आखिरी बार पाकिस्तान गई थी।

बीसीसीआई के सचिव और एसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “एशिया कप के लिए तटस्थ स्थान अभूतपूर्व नहीं है और हमने फैसला किया है कि हम पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे।” “यह सरकार है जो हमारी टीम के पाकिस्तान जाने की अनुमति पर फैसला करती है, इसलिए हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन 2023 एशिया कप के लिए यह तय किया गया है कि टूर्नामेंट एक तटस्थ स्थान पर आयोजित किया जाएगा।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *