सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों पर NIA की रेड, अवैध हथियारों की सप्लाई का आरोप

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

राजस्थान में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गुर्गों के ठिकानों पर रेड डाली। बता दें, सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के तार राजस्थान से भी जुड़े पाए गए थे। हत्याकांड में शार्प शूटर और गाड़ी राजस्थान के गैंगस्टर की ओर से ही उपलब्ध करवाई गई थी। उल्लेखनीय है कि मिले इनपुट के आधार पर जांच एजैंसी ने राजस्थान के 4 जिलों पर रेड डाली है। सूत्रों के अनुसार एनआईए लॉरेंस गैंग के गुर्गों और सपोर्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। राजस्थान में गैंगस्टर्स के ठिकानों पर और राजस्थान में फरारी काट रहे अन्य राज्यों के गैंगस्टर पर भी करवाई और छापेमार कार्रवाई की गई। राजस्थान में लॉरेंस की मदद करने वाले लोग एजेंसी के रडार पर हैं। इसमें कुछ बड़े बिजनेसमैन और लोकल बदमाश भी शामिल हैं। राजस्थान में अलवर, झुंझुनू, सीकर, चूरू में एनआईए की रेड चल रही है। बताया जा रहा है ही सिद्ध मूसा वाले हत्याकांड को लेकर एनआईए इनको टार्गेट पर लिया है। बता दें कि राजस्थान में भरतपुर जिले के मेवात इलाके में मंगलवार को NIA की टीम ने कई गांव में दबिश दी। NIA की टीम के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि NIA की टीम अवैध हथियार बनाने वालों बदमाशों की तलाश कर रही है। मेवात इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों की फैक्ट्रियां हैं जहां से हथियार बनाकर बड़े-बड़े गैंगस्टर को सप्लाई किए जाते हैं। वहीं यह भी माना जा रहा है कि मेवात इलाके के हथियार तस्कर लॉरेंस विश्नोई की गैंग को हथियार सप्लाई करते हैं। मेवात इलाके में ठगी के अलावा बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों का व्यापार होता है। मेवात के पहाड़ों में बदमाशों ने टैंट लगाकर छोटी-छोटी फैक्ट्रियां बनाई हुई हैं। जहां वह हथियार बनाते हैं और बड़े-बड़े गैंगस्टर को सप्लाई करते हैं। बताया जा रहा है कि, मेवात इलाके में बनने वाले हथियार लॉरेंस गैंग को भी सप्लाई किए जाते थे। लॉरेंस काफी समय सेवर जेल में भी रहा इसलिए उसके संपर्क में यहां के कुछ बदमाश भी आ गए, जो बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों का व्यापार करते थे। अवैध हथियार बनाकर उनकी तस्करी करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए NIA की टीम हरियाणा बॉर्डर से सटे गांवों में दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक NIA की टीम के अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। सूत्रो की माने तो एनआईए की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथ जुड़ी  अन्य गैंग के बदमाशों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। इसके साथ ही राजस्थान में फरारी काट रहे हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश औऱ अन्य राज्यों के बदमाशों व उनकी गैंग पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस को भी एनआईए की टीम ने अपने साथ लिया है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *