सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

वनडे सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को लगा झटका,क्यों बाहर हुए मोहम्मद सिराज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

वनडे सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, BCCI ने बताया क्यों बाहर हुए मोहम्मद सिराज

आज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मैच आज शाम सात बजे से बारबाडोस में खेला जाएगा.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहले मैच से ठीक पहले खबर आई कि मोहम्मद सिराज वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. वह भारत वापस लौट आए हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया कि वर्कलोड के चलते सिराज को वनडे सीरीज में रेस्ट दिया गया है. हालांकि, अब बीसीसीआई ने खुद सिराज के वनडे सीरीज से बाहर होने का कारण बता दिया है.

बीसीसीआई के मुताबिक, मोहम्मद सिराज ने पहले वनडे से पहले टखने में दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें वनडे सीरीज से बाहर किया गया है. हालांकि, अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया गया है.

बीसीसीआई की प्रेस रिलीज के मुताबिक, ‘वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिलीज कर दिया गया है. सिराज के टखने में दर्द है और एहतियात के तौर पर बीसीसीआई के मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है. सिराज के बाहर होने के बाद भी टीम ने उनके रिप्लेसमेंट की मांग नहीं की है.’

सिराज के बाहर होने के बाद वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक और मुकेश कुमार.

Advertisement

वनडे सीरीज का शेड्यूल- 

पहला वनडे– 27 जुलाई- केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

दूसरा वनडे– 29 जुलाई- केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

तीसरा वनडे– 1 अगस्त- ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी, त्रिनिदाद.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *