सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

शरद पवार गुट को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, अब क्या बोले अजित पवार गुट के प्रफुल्ल पटेल?

3 मिनट पढ़ें

चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को भेजा नोटिस, अब क्या बोले अजित पवार गुट के प्रफुल्ल पटेल?

एनसीपी नेता अजित पवार बगावत करते हुए एनडीए में शामिल हो गए थे. उन्होंने एनसीपी के नाम और चुनाव चिह्न पर भी दावा किया था.

चुनाव आयोग (ECI) ने एनसीपी के शरद पवार (Sharad Pawar) गुट को नोटिस जारी किया है. इसमें अजित पवार (Ajit Pawar) की ओर से पार्टी पर दावा किए जाने को लेकर जवाब मांगा गया है. शरद पवार गुट ने गुरुवार (27 जुलाई) को कहा कि चुनाव आयोग ने एक पत्र भेजकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की ओर से पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा करने पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी है.

शरद पवार गुट के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा कि वे जल्द ही इस पत्र का जवाब देंगे. वहीं अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. पटेल ने कहा कि मैं हमारी पार्टी के आंतरिक मामलों से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता.

शरद पवार को मना लेंगे- प्रफुल्ल पटेल 

उन्होंने कहा कि शरद पवार हमारे आदर्श बने रहेंगे और हम चाहते हैं कि हमने जो राजनीतिक निर्णय लिया है उसे वह स्वीकार करें. पटेल ने कहा कि हम उन्हें (शरद पवार) मना लेंगे. गौरतलब है कि बीती 2 जुलाई को अजित पवार ने कई एनसीपी विधायकों को साथ लेकर बगावत कर दी थी. जिसके बाद पार्टी में विभाजन हो गया था.

अजित पवार ने ली थी डिप्टी सीएम पद की शपथ

अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी. जबकि आठ अन्य एनसीपी विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के तौर शपथ ग्रहण की थी. इसके बाद अजित पवार गुट ने एनसीपी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा करते हुए चुनाव आयोग को लेटर लिखा था.

इसमें कहा गया था कि अजित पवार को एनसीपी ने 30 जून 2023 को एक प्रस्ताव के माध्यम से पार्टी प्रमुख चुना है. हालांकि अजित पवार के विद्रोह के बाद शरद पवार ने साफ किया था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वहीं हैं. हाल ही में अजित पवार ने अपने गुट के नेताओं को साथ लेकर कई बार शरद पवार से मुलाकात भी की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *