सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित गुंजन सिंह के कार्यक्रम में मची भगदड़,चटकाई पुलिस ने लाठियां

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

नालंदा में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित गुंजन सिंह के कार्यक्रम में मची भगदड़, पुलिस ने चटकाई लाठियां

नालंदा में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार गुंजन सिंह पहुंचे थे. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

जिले के इस्लामपुर प्रखंड के इस्लामपुर बाजार में बुधवार की रात कृष्ण जन्माष्टमी (krishna janmashtami) के अवसर पर भोजपुरी कलाकार (Bhojpuri Artist) गुंजन सिंह (Gunjan Singh) ने एक कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान अनियंत्रित भीड़ होते देख पुलिस के द्वारा जमकर लाठियां चलाई गईं. बता दें कि यह कार्यक्रम इस्लामपुर बाजार में स्थानीय लोगों के द्वारा कराया गया था, जहां आस पास के गांव समेत भारी संख्या में लोग इस कार्यकम को देखने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान भीड़ अत्यधिक थी. इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा. इससे भगदड़ मच गई, जिसका वीडियो अब वायरल (Viral Video) हो रहा है.

लाठीचार्ज के बाद भीड़ भीड़ तितर-बितर हो गई

Advertisement

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस के द्वारा लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं. कार्यक्रम में लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई. इससे कई लोगों को चोटें भी आई हैं. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता आरसीपी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे थे, हालांकि लाठीचार्ज होने के समय में कोई भी नेता और जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद नहीं थे. कार्यक्रम शुरू होने से कुछ देर तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन अचानक कार्यक्रम के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई. इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जमकर लाठियां चटकाईं. लाठीचार्ज के बाद देखते ही देखते भीड़ तितर-बितर हो गई और लोग पंडाल से इधर उधर भागने लगे. हालांकि वीडियो में सुना जा रहा है कि आयोजक शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं.

कार्यक्रम में लाठीचार्ज की जानकारी नहीं है- डीएसपी 

मिली जानकारी के अनुसार रात ढलते ही भीड़ पंडाल में ज्यादा हो गई थी. वहीं. इसको लेकर हिलसा के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि लाठीचार्ज की जानकारी नहीं है. प्रोग्राम को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. लाठीचार्ज की यदि बात है तो पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया होगा, हालांकि ऐसी बात सामने नही आई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *