सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

CBI करेगी सोनाली फोगाट हत्याकांड की जांच, गोवा सीएम करेंगे सिफारिश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हरियाणा की BJP नेत्री सोनाली फोगाट के मर्डर की जांच अब CBI करेगी। इसकी जानकारी गोवा के CM प्रमोद सावंत ने दी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पुलिस पर पूरा भरोसा है। पुलिस जांच सही दिशा में जा रही है। कई क्लू भी पुलिस को हासिल हुए, लेकिन लोगों और उनकी बेटी की मांग को ध्यान में रखते हुए यह केस अब CBI को दिया जा रहा है। आज ही CBI को यह केस दे दिया जाएगा और वे होम मिनिस्टर को पत्र लिखेंगे। गौरतलब है कि सोनाली फोगाट 23 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिजॉर्ट में मृत मिली थी। उस समय सोनाली का PA सुधीर सांगवान और सुखविंदर ही उसके साथ थे। सुधीर ने मंगलवार सुबह 8 बजे सोनाली के भाई को फोन करके मौत की सूचना दी और उसके बाद परिवार के सदस्यों के फोन उठाने बंद कर दिए। परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने ही सोनाली का मर्डर किया है। सुधीर की नजर सोनाली की प्रॉपर्टी पर थी। प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसने सोनाली की हत्या की है। मामले में CBI जांच के लिए सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था कि केस CBI को हैंडओवर किया जाए। मेरी मां को इंसाफ दिलवाया जाए। बता दें कि सोनाली फोगाट का परिवार गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं था। इसलिए वह लगातार CBI से जांच कराने की मांग कर रहे थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *