सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

आतिशी का निशाना, ‘शराब घोटाले और स्वाति मालीवाल प्रकरण के बाद BJP…’

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

आतिशी का निशाना, ‘शराब घोटाले और स्वाति मालीवाल प्रकरण के बाद BJP…’

दिल्ली में चार दिनों बाद सभी सात लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है. इससे पहले दिल्ली का सियासी पारा सांतवें आसमान पर पहुंच गया है.

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि शराब घोटाले और स्वाति मालीवाल प्रकरण फेल होने के बाद अब बीजेपी ये नया मामला लाई है. कल एक और मामला आएगा. दरअसल, आतिशी ईडी के उन दावों पर प्रतिक्रिया दी जिसमें नियमों का उल्लंघन कर आप को विदेशों से फंडिंग मिलने की बात कही गई है.

‘दिल्ली-पंजाब हार रही बीजेपी’

Advertisement

आतिशी ने कहा, “इससे साफ़ ज़ाहिर है बीजेपी दिल्ली और पंजाब की सभी बीस सीट हार रही है. ये सब चलने वाला नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से जानता बहुत नाराज़ है. ये ईडी नहीं, बीजेपी की कार्रवाई है. ये कई साल पुराना मामला है, जिस पर सारे जवाब ईडी, सीबीआई, एमएचए और चुनाव आयोग को दिए जा चुके हैं.” बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की सात और पंजाब में लोकसभा की 13 सीटे हैं.

हर चुनाव से पहले बीजेपी ये करती है- आतिशी

दिल्ली की मंत्री ने आरोप लगाया कि ये आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि हर चुनाव से पहले बीजेपी ये सब करती है. अगले 4 दिनों में कई ऐसे गलत आरोप लगाए जाएंगे. पीएम मोदी सीएम अरविंद केजरीवाल से डरे हुए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *