सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ज्ञानवापी-शृंगार गौरी मामले में मुस्लिम पक्ष की अर्जी खारिज, कोर्ट ने मामले को सुनने लायक माना

2 मिनट पढ़ें
ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के बाद वाराणसी कोर्ट ने जगह को तुरंत सील करने के दिए आदेश

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के बाद वाराणसी कोर्ट ने जगह को तुरंत सील करने के दिए आदेश

Advertisement

ज्ञानवापी मस्जित विवाद मामले में वाराणसी की जिला अदालत ने आज हिंदू पक्ष के हक में अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि शृंगार गौरी की पूजा करने की मांग वाली हिंदू महिलाओं की अर्जी सुनवाई के लायक है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की दलीलें खारिज कर दीं। इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय देते हुए कहा कि मुकदमा न्यायालय में चलने योग्य है। अदालत ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी द्वारा दिए गए 7/11 के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। हालांकि अभी भी इस मामले में हाईकोर्ट और सु्प्रीम कोर्ट में अपील की जा सकती है। प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद पक्ष के अधिवक्‍ता विकल्‍पों पर विचार कर रहे हैं। ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, “अलर्ट जारी किया गया है। कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा। उपद्रवी और अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। सेक्टर स्कीम के तहत हमारी पुलिस और प्रशासन भ्रमण कर रहे हैं। आज मंडे है, सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुल गए हैं।” उन्होंने कहा, ”संवेदनशील इलाकों में फोर्स के साथ LIU को भी तैनात किया गया है। सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग हो रही है। जिला अदालत परिसर में खास चौकसी बरतते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तैनात किया गया।’ ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की मेरिट पर आ रहे फैसले के मद्देनज़र पुलिस कचहरी परिसर की सुरक्षा को लेकर भी खासी सतर्क रही। वाराणसी के एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिसर की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई। कचहरी परिसर में कोई अराजक गतिविधि न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 2000 से अधिक फोर्स यहां तैनात की गई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *