सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

रूपये नही लौटाने पर साली के बेटे का किया किडनेप, CCTV से हुआ खुलासा, पत्नी ने पकड़वाया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली: सास ने नहीं लौटाए रुपए तो साली के बेटे का किया किडनेप, CCTV से हुआ खुलासा, पत्नी ने पकड़वाया

पुलिस ने बताया कि उन्होंने ट्यूशन सेंटर के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और देखा कि एक व्यक्ति उस बच्चे को लेकर जा रहा है. उस व्यक्ति ने मफलर से अपना चेहरा ढक रखा था. अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान उसकी पत्नी ने की.

अपहरण करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से अपने रिश्तेदार के सात वर्षीय बच्चे का अपहरण करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और बच्चे को अंबाला रेलवे स्टेशन से बरामद किया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है. अधिकारी के मुताबिक, राजमिस्त्री का काम करने वाले 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने दो साल पहले अपनी सास को दो लाख रुपये उधार दिए थे. कई बार मांगने के बाद भी उसकी सास ने रुपए नहीं लौटाए इसके बाद उसने साली के बेटे को अगवा करने की साजिश रची ताकि वह सास पर दवाब बनाकर पैसे मांग सके.

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जब लड़का देर शाम तक अपने ट्यूशन से नहीं लौटा, तो उसके माता-पिता ने ट्यूशन सेंटर में पूछताछ की. अभिभावक को बताया गया कि उसका लड़का अपने दोस्तों के साथ घर के लिए निकल गया था. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़के का अभिभावक रात करीब नौ बजे पुलिस के पास पहुंचे और अपहरण का मामला दर्ज करवाया.

पुलिस ने बताया कि उन्होंने ट्यूशन सेंटर के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और देखा कि एक व्यक्ति उस बच्चे को लेकर जा रहा है. उस व्यक्ति ने मफलर से अपना चेहरा ढक रखा था. अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान उसकी पत्नी ने की. जिसके बाद पुलिस ने अंबाला में उसका पता लगाया और लड़के के पिता के साथ चार सदस्यीय टीम को वहां भेजा. जब पुलिस की टीम अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंची तो लड़के ने अपने पिता को देखकर शोर मचाया.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी साली के लड़के को ट्यूशन सेंटर से यह कहकर उठाया था कि उसकी मौसी का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अपनी मौसी को देखने के लिए अस्पताल जाना चाहिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *