सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

52 बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाए श्याम सुन्दर अग्रवाल ने

2 मिनट पढ़ें
श्याम सुन्दर अग्रवाल

52 बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाए श्याम सुन्दर अग्रवाल ने

Advertisement

52 बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाए श्याम सुन्दर अग्रवाल ने

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने अपने चांद मोहल्ला गांधी नगर स्थित कार्यालय में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 52 बहनों ने रक्षा सूत्र बांध कर उनकी लंबी उम्र स्वस्थ जीवन की कामना की राखी बांधने वाली बहनों में पार्टी कार्यकर्ता एवं घरेलू सहायिकाएं थी। कार्यक्रम की संयोजिका कंचन शर्मा ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में विशेष सहयोग प्रदान किया।

श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा हमारे घरों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने वाली,हमे नाश्ता भोजन बनाकर खिलाने की सेवा करने वाली हमारी घरेलू सहायिकाएं समाज में अपने कार्यों से अलग एवं उत्तम पहचान बनाए हुए है ऐसे बहुत से परिवार है जिनका इनके सहयोग के बिना चलना असंभव है।

Advertisement

अपने परिवार में बच्चो की देखभाल करते हुए दूसरे परिवारों को भी अपने काम से खुशियां देना बहुत महान काम है इन बहनों की जितनी प्रसन्ना की जाए कम है। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा ऐसी बहनों के परिवार की मदद के लिए इनके बच्चों की पढ़ाई के लिए समाज को हमेशा तत्पर रहना चाहिए,हमें हमने हमेशा ऐसे परिवारों की मदद की है भविष्य में भी सेवा जारी रहेगी। घरेलू सहायिकाओं में छठिया देवी,गायत्री देवी,ललिता,रिंकी देवी,शिव दुलारी देवी,सरिता देवी,सुमित्रा दैवी एवं भाजपा कार्यकर्ता बहनों में कंचन शर्मा,भावना वार्ष्णेय,मीणा देवी एवं प्रीति जैन ने रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *