सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

शक्ति कपूर को पसंद नहीं करती थी शिवांगी की फैमिली, फिर कैसे बनी बात? जानें लव स्टोरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

shakti kapoor birthday special know actor and shivangi kolhapure  interesting love story | Shakti Kapoor Birthday: शक्ति कपूर को पसंद नहीं  करती थी शिवांगी की फैमिली, फिर कैसे बनी बात? जानें लव

शक्ति कपूर को पसंद नहीं करती थी शिवांगी की फैमिली, फिर कैसे बनी बात? जानें लव स्टोरी

शक्ति कपूर ने खुद से 12 साल छोटी शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की थी. लेकिन शिवांगी की फैमिली शक्ति को पसंद नहीं करती थी. आइए शक्ति और शिवांगी की लव स्टोरी जानते हैं.

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर शक्ति कपूर ने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीता है. बड़े पर्दे पर वे विलेन के किरदार में भी छाए और जब कॉमेडी रोल किए तो फैंस को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया. बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर शक्ति कपूर 72 साल के होने जा रहे हैं.

शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था. शक्ति ने 70 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और उनकी पत्नी शिवांगी भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं. शिवांगी ने अपने करियर का आगाज 80 के दशक में किया था. साथ काम करने के दौरान शिवांगी और शक्ति एक दूसरे पर दिल हार बैठे थे और फिर बाद में शादी कर ली. आइए आपको शक्ति के बर्थडे के मौके पर उनकी और शिवांगी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं.

फिल्म ‘किस्मत’ के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

Advertisement

शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की पहली मुलाकात साल 180 में आई फिल्म ‘किस्मत’ के सेट पर हुई थी. ये शिवांगी की डेब्यू फिल्म थी. इसमें शिवांगी और शक्ति के अलावा मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता ने भी काम किया था. ‘किस्मत’ के सेट पर किस्मत ने शिवांगी और शक्ति को मिला दिया और फिर दोनों एक दूसरे के प्यार में कैद हो गए.

शिवांगी को पैरेंट्स ने कमरे में कर दिया था बंद

शिवांगी की फैमिली शक्ति को पसंद नहीं करती थी. उनकी ऑनस्क्रीन विलेन की इमेज के चलते भी शिवांगी की फैमिली को इस रिश्ते से आपत्ति थी. शक्ति ने डीडी उर्दू संग एक बातचीत में बताया था कि, ‘स्क्रीन पर मेरी विलेन की इमेज को देखते हुए शिवांगी के परिवार वाले इस शादी के पक्ष में नहीं थे, लेकिन हम भगवान का आशीर्वाद मांगते हुए इस शादी के लिए आगे बढ़े.’ बता दें एक बार शिवांगी को उनके पैरेंट्स ने कमरे में भी बंद कर दिया था. लेकिन बाद में वे बचकर निकलने में कामयाब रहीं.

शक्ति और शिवांगी ने भागकर की थी शादी

शिवांगी को इस रिश्ते में पैरेंट्स का सपोर्ट नहीं मिल रहा था. ऐसे में एक्ट्रेस ने शक्ति कपूर के साथ भागकर शादी कर ली थी. दोनों की शादी साल 1982 में हुई थी. तब शक्ति 30 साल के थे और शिवांगी महज 18 साल की थीं. अब दोनों एक बेटी श्रद्धा कपूर और बेटे सिद्धांत कपूर के पैरेंट्स हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *