सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

चौथे दिन बारिश ने पाकिस्तान को शर्मनाक हार से बचाया, पांचवें दिन बांग्लादेश को बनाने होंगे सिर्फ 143 रन

3 मिनट पढ़ें

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test, Day 5 Weather Report: अब बारिश ही बचा सकती  है मेजबान पाकिस्तान को मैच हारने से - क्रिकट्रैकर हिंदी

 

चौथे दिन बारिश ने पाकिस्तान को शर्मनाक हार से बचाया, पांचवें दिन बांग्लादेश को बनाने होंगे सिर्फ 143 रन

दूसरे टेस्ट मैच का चौथे दिन समाप्त होने तक बांग्लादेश जीत के बहुत करीब आ पहुंचा है, लेकिन खराब मौसम के कारण पाकिस्तान हार से बच गया है.

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन बांग्लादेश के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा था. चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं. यह मैच पाकिस्तान के रावलपिंडी में खेला जा रहा है और मेहमान टीम को अब भी जीत के लिए 143 रनों की जरूरत है. दरअसल बांग्लादेश तेजी से लक्ष्य का पीछा करने की फिराक में थी, लेकिन चौथे दिन चाय ब्रेक के बाद बारिश आ गई, जिससे फिलहाल के लिए पाकिस्तान टीम हार से बच गई है.

बांग्लादेश टीम ने चौथे दिन चाय ब्रेक तक 6 ओवर में 37 रन बना लिए थे. जब दोनों टीम दोबारा मैदान पर आईं उसके बाद केवल एक ही ओवर का खेल हो पाया. पारी का सातवां ओवर फेंका गया तभी आसमान में काले और घने बादल छा गए, जिसके कारण दोनों ग्राउंड अंपायरों ने एक-दूसरे से विचार करने के बाद दिन का खेल वहीं रोक दिया. उसके कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई और मैदान को पूरी तरह कवर्स से ढक दिया गया.

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने 2 विकेट खो कर 9 रन बनाए थे. वहीं चौथे दिन मेजबान टीम 172 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. बांग्लादेश के लिए फिलहाल जाकिर हसन 23 रन और शदमान इस्लाम 9 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. चूंकि पूरे दिन में बांग्लादेश को 143 रन बनाने हैं और सभी 10 विकेट बचे हुए हैं. ऐसी मुश्किल परिस्थिति में पाकिस्तान को अब कोई चमत्कार ही हारने से बचा सकता है.

बांग्लादेश इतिहास रचने की दहलीज पर

बांग्लादेश ने सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. यह ऐसा पहला मौका भी था जब बांग्लादेश ने पाक टीम के खिलाफ कोई टेस्ट मैच जीता हो. चूंकि बांग्लादेश 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है, इसलिए यदि पांचवें दिन यानी कल का खेल खराब मौसम के कारण नहीं भी हो पाता है तो भी बांग्लादेश 1-0 से सीरीज जीतकर इतिहास रच देगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *