Home मैं भी रिपोर्टर बुज़ुर्गों के फॉर्म भरने के लिए शिविर का आयोजन किया गया: डॉ...

बुज़ुर्गों के फॉर्म भरने के लिए शिविर का आयोजन किया गया: डॉ फहीम बेग

0
9

बुज़ुर्गों के फॉर्म भरने के लिए शिविर का आयोजन किया गया: डॉ फहीम बेग

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : दिल्ली उत्तर पूर्वी जिले की सामाजिक कार्यों के लिए अग्रसर शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी और जाफराबाद आर डब्ल्यू ए के द्वारा बुजुर्गों की सुविधा के लिए प्रतिदिन निशुल्क एस आई आर फॉर्म भरने का शिविरलगाया गया जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के एस आई आर फॉर्म संस्था और आरडब्ल्यूए के सदस्य द्वारा प्रतिदिन भरे जा रहे हैं संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर मोहम्मद फहीम बेग के अनुसार हमारी संस्था और आरडब्ल्यूए के द्वारा पूरी दिल्ली में नहीं बल्कि हर राज्य के लोगों को एस आई आर फॉर्म भरने, उसके कानूनी पहलू और आम जनता को अधिक से अधिक तौर पर जागरूक बनाने का काम किया जा रहा है जिसके लिए सोशल मीडिया, मीडिया और पूरे देश में स्थित शमां एनजीओ संस्था के सदस्यों के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है इस क्रम में हमने हज़ारों की संख्या से अधिक लोगों के सवालों के जवाब और फॉर्म भरने का काम किया है और आने वाली 15 जुलाई तक यह कार्य इसी प्रकार से चलता रहेगा डॉक्टर बेग ने पढ़े लिखे युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपना समय मोबाइल के देखने या अन्य फिजूल कामों में न लगाकर अपने बुजुर्गों की सेवा के लिए अपनी गली मोहल्ले में एस आई आर फॉर्म भरने की व्यवस्था करें ताकि जो कम पढ़े लिखे लोग हैं उनको असुविधा न हो और उनके फार्म उनके घर पर ही भरे जाने की व्यवस्था की जाए हमारी संस्था इस काम को कर रही है और दूसरों को हम इस काम के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। शिविर में फॉर्म भरने वालों में मोहम्मद अनीस, मोहम्मद साबिर,शिफा मिर्ज़ा , फाज़िल खान, सैफुर रहमान, शिरीन मिर्ज़ा,मोहम्मद अमश बेग आदि सदस्य अपनी सेवाएं प्रतिदिन दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here