सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नीतू कपूर और बबीता ने शादी के बाद छोड़ दी थी एक्टिंग, अब Karisma Kapoor ने बताई वजह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कपूर खानदान की बहुओं में है किस बात की दुश्मनी? नीतू कपूर ने करिश्मा की मां  बबीता से सालों नहीं की बात, क्यों? | neetu kapoor dont talk to karisma  mother babita

 

नीतू कपूर और बबीता ने शादी के बाद छोड़ दी थी एक्टिंग, अब Karisma Kapoor ने बताई वजह

ऋषि कपूर से शादी के बाद नीतू कपूर ने एक्टिंग छोड़ दी थी. वहीं रणधीर कपूर के साथ घर बसाने के बाद बबीता ने भी फिल्मों से दूरी बना ली थी. जिसके बाद से ये दावा किया जाने लगा कि कपूर खानदान की औरतें काम नहीं करतीं. अब करिश्मा कपूर ने इन दावों पर चुप्पी तोड़ी है और ये भी बताया है कि नीतू कपूर और बबीता ने एक्टिंग क्यों छोड़ी.

करिश्मा कपूर हाल ही में जाकिर खान के शो आपका अपना जाकिर में खुलासा किया कि उनकी मां या चाची ने अपनी पसंद से एक्टिंग छोड़ी थी. कपूर खानदान में औरतों को काम करने की इजाजत ना होने के दावे पर उन्होंने कहा- ‘ये सब बातें हैं, मुझे इजाजत थी या नहीं.’

Advertisement

‘उनको घर बसाना था, बच्चे करने थे…’

करिश्मा ने आगे कहा- ‘जब मेरी मम्मी की शादी हुई और नीतू आंटी की शादी हुई, उनकी पसंद थी कि उनको घर बसाना था, बच्चे करने थे और करियर अच्छा हुआ था. उनकी चॉइस थी. इसी तरह, शम्मी अंकल और शशि अंकल की बीवियां, गीता बाली जी और जेनिफर आंटी, उन्होंने काम किया शादी के बाद. तो ऐसी कुछ बात है कि कपूर परिवार में शादी के बाद काम नहीं कर सकते या कपूर लड़की काम नहीं कर सकती, ऐसा कुछ नहीं था.’

फिल्मी दुनिया में सफल रहीं कपूर सिस्टर्स

बता दें कि कहा जाता है कि करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने कपूर फैमिली में औरतों के एक्टिंग ना करने की परंपरा को तोड़ा था. दोनों बहनें फिल्मी दुनिया में कामयाब रहीं. जहां करीना कपूर अब तक फिल्मों में एक्टिव हैं तो वहीं करिश्मा ने थोड़ी दूरी बना ली है. करिश्मा आखिरी बार फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आई थीं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *