बरसात नें की वाहनों की रफ्तार धीमी जलभराव के चलते जाम से जूझते दिखे लोग : परमानन्द शर्मा
नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : लगातार तीसरे दिन बरसात नें दिल्ली वासियों को खूब परेशान किया और ट्रिपल इंजन की सरकार के इंतजामों को बेनकाब भी किया | यह कहना है राम नगर वार्ड से कांग्रेस के पूर्व निगम प्रत्याशी परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते है मानसून से करीब दो माह पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ,दिल्ली सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ निगम में सत्तासीन भाजपा नेताओं नें दावे किये थे मानसून के दौरान इस साल जलभराव देखने को नहीं मिलेगा | यह दावे किये गए थे सभी छोटे बड़े नालों की सफाई करा दी गई है लेकिन पहले दिन की बरसात नें ही उन दावों की पोल खोल दी थी तथा दिल्ली में अनेक स्थानों पर जलभराव और जाम देखने को मिले | परमानन्द शर्मा कहते हैं बरसात के दूसरे दिन और तीसरे दिन तो हालात बेहद खराब दिखे जहां अनेक प्रमुख मार्गो तक जलभराव देखा गया जिक्से चलते प्रमुख मार्गो तथा बाजारों में घंटो वाहन रेंगते रहे और ट्रिपल इंजन सरकार के दावे मानसून के पानी के साथ नालों में बहते दिखे | परमानन्द शर्मा कहते हैं लगातार भारी बारिश और जलभराव के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भयंकर ट्रैफिक जाम हो गया है। सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है, जिससे एन एच -24, एन एच -9 और दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे (एन एच -48) पर भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई है। परमानन्द शर्मा कहते हैं मानसून की मूसलाधार बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है, जिससे कई अंडरपास और मुख्य सड़कें पानी में डूब चुकी हैं। यातायात पुलिस द्वारा लगातार एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को जलभराव वाले मार्गों से बचने की सलाह दी गई बावजूद इसके लोगो को घंटो में जाम से जूझना पड़ा | लगातर तेज बरसात के चलते अनेक लोगो को दोपहर तक घरो में रहना पड़ा | खासतौर से यमुनापार के क्षेत्रों में हालात और भी ज्यादा खराब रहे | स्कूलों में भी जलभराव का असर देखने को मिला अनेक अभिभावकों नें अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा |



