Home आमने सामने कूड़े के पहाड़ों को किया जा रहा है लगातार कम : संदीप...

कूड़े के पहाड़ों को किया जा रहा है लगातार कम : संदीप कपूर

0
6
संदीप कपूर

कूड़े के पहाड़ों को किया जा रहा है लगातार कम : संदीप कपूर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिसंबर 2026 तक ओखला और भलस्वा लैंडफिल साइट्स (कूड़े के पहाड़) को पूरी तरह से साफ करने का लक्ष्य रखा है। महापौर प्रवेश वाही ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी गई प्रगति रिपोर्ट में बताया कि इन जगहों पर बायोमाइनिंग के जरिए कचरा हटाया जा रहा है और गाजीपुर के लिए लक्ष्य दिसंबर 2027 तय किया गया है। इस विषय पर बात करते हुए डेम्स कमेटी के अध्यक्ष संदीप कपूर ने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल से कूड़े के पहाड़ को हटाने का काम पूरी निरंतरता और तेजी से कर रही है। उन्होंने बताया कि ओखला लैंडफिल की कुल 62 एकड़ जमीन में से लगभग 30 एकड़ और भलस्वा की 70 एकड़ जमीन में से 25 एकड़ जमीन पहले ही साफ (रिक्लेम) की जा चुकी है और साफ हो चुकी जमीन का इस्तेमाल स्थानीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए और पौधारोपण के लिए किया जा रहा है। श्री कपूर ने बताया कि वाही ने शहर के तीनों कूड़े के पहाड़ों पर जैव खनन और कचरा प्रसंस्करण की प्रगति रिपोर्ट शाह को सौंपी है व शाह के साथ दिल्ली में ठोस कचरा प्रबंधन और स्वच्छता अभियानों पर भी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की जनता से यह वादा किया था कि भाजपा दिल्ली की तीनों ही लैंडफिल से कूड़े के पहाड़ को खत्म करेगी और अपने वादे के तहत भाजपा लगातार तीनों ही लैंडफिल गाजीपुर, ओखला और भलस्वा से कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए कार्य कर रही है जिसका परिणाम भी सामने देखने को मिल रहा है। श्री कपूर ने बताया कि गाजीपुर लैंडफिल के बारे में बताते हुए वाही ने अमित शाह को बताया कि निष्क्रिय सामग्री के निपटान के कारण जैव खनन के काम में तकनीकी सहित कई चुनौतियां सामने आईं लेकिन राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) द्वारा उपयोग के लिए करीब 40 लाख मीट्रिक टन निष्क्रिय सामग्री उठाने का काम शुरू करने के बाद यह प्रक्रिया तेज हुई है। उन्होंने बताया कि गाजीपुर लैंडफिल पर लगभग 20 एकड़ जमीन कूड़ा मुक्त हो गई है और वहां पर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here