सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषGuru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीक

शिक्षा सर्वोपरि संस्थान ने किया श्री राम प्राण प्रतिष्ठा, गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन

2 मिनट पढ़ें
शिक्षा सर्वोपरि संस्थान

शिक्षा सर्वोपरि संस्थान ने किया श्री राम प्राण प्रतिष्ठा, गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन

Advertisement

शिक्षा सर्वोपरि संस्थान ने किया श्री राम प्राण प्रतिष्ठा, गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : श्री राम प्राण प्रतिष्ठा, गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर स्वामी राजेश्वरानंद महाराज के सानिध्य एवं शिक्षा सर्वोपरि संस्थान के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ एवं श्री राम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में श्री श्यामा किशोरी परिवार से भजन गायिका भावना कनोडिया एवं उनके म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुमधुर एवं भावविभोर कर देने वाले श्री राम भजनों की प्रस्तुति की जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।

Advertisement

इस आयोजन में मुख्य अतिथियों के रूप में राजेश्वरानंद महाराज, निगम पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा एवं शिवानी पांचाल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विमल गुप्ता, डॉ. सतनाम सिंह, ललित गोस्वामी, मनीष गुप्ता, राजीव शर्मा एवं शेषनाथ कनोजिया की सक्रिय भूमिका रही । वहीं आयोजक मंडल में सुशील जिंदल, कमल चौहान, विक्रम मिश्रा, सुरेश कुमार, वेद प्रकाश सैनी, अभिषेक शर्मा, विपिन शर्मा, शीशपाल सिंह एवं योगेश कौशिक सहित समाज की विभिन्न प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग, गणमान्य नागरिक एवं मुख्य मीडिया पार्टनर ओम प्रकाश प्रजापति एवं योगेश कौशिक सह संपादक एवं अनेक मीडिया कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए सभी सम्मानित अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार। आप सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और उपस्थिति से ही यह कार्यक्रम सार्थक एवं सफल हो पाया। शिक्षा सर्वोपरि संस्थान, अध्यक्ष, विमल गुप्ता नें सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *