सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भारत मंडपम में गूंजेगी ‘महावीर कथा 3.1’, मनोनीत पार्षद मनोज कुमार जैन निभाएंगे राजा हस्तिपाल की ऐतिहासिक भूमिका

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत मंडपम में गूंजेगी ‘महावीर कथा 3.1’, मनोनीत पार्षद मनोज कुमार जैन निभाएंगे राजा हस्तिपाल की ऐतिहासिक भूमिका

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक को समर्पित एक ऐतिहासिक और भव्य आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन एवं BRJ प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 नवंबर 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में ‘महावीर कथा 3.1 — भगवान महावीर निर्वाण कथा’ का भव्य मंचन होगा। इस बार की कथा का सबसे बड़ा आकर्षण – मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन का ऐतिहासिक किरदार इस कथा में एक ऐसा ऐतिहासिक क्षण आने वाला है जो जैन समाज के लिए गर्व का विषय है। दिल्ली के मनोनीत निगम पार्षद एवं भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन इस मंच पर राजा हस्तिपाल की ऐतिहासिक भूमिका में नजर आएंगे। यह कोई सामान्य भूमिका नहीं है। जैन आगम कल्पसूत्र के अनुसार, भगवान महावीर स्वामी ने अपना अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चातुर्मास पावापुरी में राजा हस्तिपाल की लेखशाला में ही बिताया था और यहीं से उन्होंने मोक्ष-निर्वाण को प्राप्त किया था। राजा हस्तिपाल का नाम भगवान महावीर के अंतिम समय का साक्षी है। मनोज कुमार जैन द्वारा राजा हस्तिपाल के किरदार को जीवंत करना अपने आप में एक बहुत बड़ा और सराहनीय कार्य है। उनके इस प्रयास से युवा पीढ़ी को जैन इतिहास के इस भूले हुए लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण पात्र से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

Advertisement

वे मंच पर भगवान महावीर के अंतिम उपदेश और निर्वाण के प्रसंग को अपनी भूमिका के माध्यम से जीवंत करेंगे। भव्य आयोजन की रूपरेखा इस दिव्य कथा के मुख्य वाचक सीए राजीव जी जैन होंगे, जो भगवान महावीर के जीवन-दर्शन और निर्वाण की महत्ता को सरल कथा के माध्यम से समझाएंगे। आयोजन में फाउंडेशन के अन्य डायरेक्टर अनिल जैन (सीए) एवं सुभाष ओसवाल का मार्गदर्शन रहेगा। प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीतकार प्रदीप जैन अपनी संगीतबद्ध रचनाओं से कथा को संगीतमय बनाएंगे, जबकि सुश्री अभीषा जैन एवं बीना जैन कुशल सूत्रधार की भूमिका में रहेंगी। यह कार्यक्रम केवल कथा नहीं, बल्कि अहिंसा, सत्य और करुणा के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक राष्ट्रीय प्रयास है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *