सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

योगासन के बाद किया गया शंखनाद प्रतियोगिता का आयोजन : पंकज शर्मा

2 मिनट पढ़ें
पंकज शर्मा

योगासन के बाद किया गया शंखनाद प्रतियोगिता का आयोजन : पंकज शर्मा

Advertisement

योगासन के बाद किया गया शंखनाद प्रतियोगिता का आयोजन : पंकज शर्मा

जितेन्द्र महाजन ,चन्द्र प्रकाश शर्मा भी पहुंचे

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : परम शक्ति सेवा संस्था के तत्वाधान में अशोक वाटिका मानसरोवर पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें योगासन, नाड़ी शोधन, बाह्य, भ्रमरी व उदगीत प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग गुरु रामनिवास शर्मा नें बतलाया कि योग चिकित्सा द्वारा शरीर को प्रत्येक रोग से मुक्त किया जा सकता है।

योगासन के बाद शंखनाद की प्रतियोगिता कराई गई जिसमें लगभग25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नमनदास ने प्रथम,ठा. जय सिंह ने द्वितीय तथा प्रदीप शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं को परम शक्ति की वार्षिक आम सभा में सम्मनित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक जितेंद्र महाजन निगम पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा के अतिरिक्त क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति निरंजन सिंह त्यागी, रामकृपाल त्यागी, एस. एस भसीन, ठा. जय सिंह, डॉ. सुरेंद्र वर्मा,एम. पी. सिंह बैसोया, रविन्द्र मल्होत्रा, रामवतार गुप्ता, संगीता चौधरी महिला अध्यक्ष, उमाशंकर गुप्ता योगेंद्र चौ. जितेंद्र चौ., रीता चौ., अनुराग गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुषमा दबकू ,डी. के. शर्मा, मीना कुंडलियां, अजय शर्मा, एल.के. शर्मा मुकेश पांचाल आदि युवा शक्ति ने भी कार्यक्रम में भाग लिया योग दिवस का प्रबंधन आर.डब्लू.ए.अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ किया। समापन पर संस्था की ओर से विधायक के कर कमलों द्वारा पौधारोपण का कार्य सम्पन्न किया गया।

Advertisement

विसर्जन पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था एमडब्लू अध्यक्ष परमानंद शर्मा तथा पंकज शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम की समाप्ति पर संस्था के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने सभी योगमित्रो का उत्साहवर्धन किया तथा आये हुए सभी अतिथियों का ह्रदय से धन्यवाद किया। अध्य्क्ष पंकज शर्मा ने परम शक्ति सेवा संस्था की योग की ज्योति को प्रज्वलित रखने के लिये आम जनता को संस्था के साथ जुड़कर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए संस्था के महासचिव विकास शर्मा ने योग मित्रों से योग को नित्य प्रतिदिन अपनाने की अपील की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *