सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

शान ने बच्चों की जिद पर करवाया हार्ट चेकअप, बोले – केके दर्द में एसिडिटी की दवा ले रहे थे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

सिंगर केके के निधन के बाद उनके दोस्त शान को लोग मैसेज कर रहे हैं कि वह अपनी सेहत का ध्यान रखें। इतना ही नहीं अपने बच्चों के कहने पर शान ने अपने हार्ट का चेकअप भी करवाया है। केके का निधन 31 मई को कोलकाता में एक परफॉर्मेंस के बाद हुआ था। वह लोगों को देखने में एकदम सही मालूम पड़ते थे लेकिन उनकी ऑटोप्सी करवाने वाले डॉक्टर ने बताया था कि उनके हार्ट में कई ब्लॉकेज थे। डॉक्टर ने यह भी कहा था कि उन्हें लंबे वक्त से दिल की बीमारी थी जिस पर ध्यान नहीं दिया गया। वह शायद इसे एसिडिटी समझकर दवाएं लेते रहे।

Advertisement

बेटे सोहम मुखर्जी और शुभ मुखर्जी की जिद पर उन्होंने हेल्थ चेकअप करवाया

सिंगर शान ने बताया है कि उनके बेटे सोहम मुखर्जी और शुभ मुखर्जी की जिद पर उन्होंने हेल्थ चेकअप करवाया है। उन्होंने ऐसा करने के लिए वक्त निकाला और दूसरों से भी रिक्वेस्ट की। जब शान से पूछा गया कि क्या व्यवस्था में कमी थी तो उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को बताया, जब 300-400 लोग इकट्ठे होते हैं तो सिर्फ आर्टिस्ट के लिए ही नहीं बल्कि जो लोग अटेंड कर रहे थे उनके साथ भी दुर्घटना हो सकती है। कई लोगों से परमिशन लेने के साथ वहां एंबुलेंस का होना प्रक्रिया का हिस्सा होता है। हर कंपनी को ऐसा करना चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *