Home Uncategorized जहांगीरपुरी में सीवर सिस्टम लड़खड़ाया : एम.एल.भास्कर

जहांगीरपुरी में सीवर सिस्टम लड़खड़ाया : एम.एल.भास्कर

0
243
एम.एल.भास्कर
जहांगीरपुरी में सीवर सिस्टम लड़खड़ाया : एम.एल.भास्कर

जहांगीरपुरी में सीवर सिस्टम लड़खड़ाया : एम.एल.भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आई एवं जे ब्लॉक के अध्यक्ष एवं जहांगीरपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एम. एल. भास्कर ने बताया कि जहांगीरपुरी क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है। क्षेत्र की अधिकांश गलियों में सीवर लाइन की उचित निकासी न होने के कारण गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद दो-तीन दिनों तक भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ती जा रही है। विशेष रूप से आई एवं जे ब्लॉक में हालात अत्यंत चिंताजनक हैं और नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है। श्री भास्कर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्रीय विधायक से अपील की है कि इस गंभीर समस्या का तुरंत संज्ञान लिया जाए और सभी प्रभावित गलियों की सीवर लाइनों की पूरी तरह सफाई कराकर उन्हें सुचारू रूप से चालू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के निवासियों को इस विकट समस्या से राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here