सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

गुजरात के सूरत में गिरी छह मंजिला इमारत, 7 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गुजरात के सूरत में गिरी छह मंजिला इमारत, 7 लोगों की मौत

गुजरात के सूरत शहर में छह मंजिला इमारत ढहने की घटना में रात में छह और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इमारत के किराएदारों से किराया वसूलने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर तथा इमारत के दो मालिकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पाल इलाके में स्थित यह आवासीय इमारत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी और शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे ढह गई।

सूरत पुलिस ने एक बयान में कहा कि बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की दो टीम, पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी शामिल थे। करीब तीन घंटे के अभियान के बाद वे कशिश शर्मा नाम की 20 वर्षीय महिला को निकालने में सफल रहे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

एक अधिकारी ने पहले बताया था कि शनिवार रात को एक व्यक्ति का शव निकाला गया। पुलिस के अनुसार बचाव दल ने बाद में मलबे से छह और शव निकाले। साचिन जीआईडीसी पुलिस थाने के निरीक्षक जिग्नेश चौधरी ने बताया कि रात भर चले अभियान में मलबे से कुल सात शव बरामद किए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि मृतकों में से ज्यादातर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कपड़ा मजदूर थे। इंस्पेक्टर चौधरी ने बताया कि इमारत के मालिक राज काकड़िया और उनकी मां रमीलाबेन काकड़िया तथा निवासियों से किराया वसूलने वाले अश्विन वेकारिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि वेकारिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *