Home देश दुनिया Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, पुलिस...

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, पुलिस अधिकारी घायल

0
102

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, पुलिस अधिकारी घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा-हंदवाड़ा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने क्रुम्हूरा गांव में आतंकियों को घेर लिया है, जिनकी संख्या दो से तीन बताई जा रही है। अब तक एक आतंकी मारा गया है, जबकि एक पुलिस अधिकारी घायल हुआ है। ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम शामिल है।

इलाके के सभी निकास मार्गों को सील कर दिया गया है, और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर नागरिकों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here