सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

दिल्ली में स्कूल बस ने स्कूटी और ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 स्कूली छात्र जख्मी

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

दिल्ली में स्कूल बस ने स्कूटी और ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 स्कूली छात्र जख्मी

दिल्ली में जिस स्कूली बस ने स्कूटी और ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, उसमें 42 बच्चे सवार थे. बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी. ये हादसा दिल्ली में आईटीओ के पास हुआ.

दिल्ली में स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को सुबह एक स्कूटी और ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और स्कूल के तीन बच्चों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह 7:30 बजे आईटीओ के पास हुआ. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक बस में 42 बच्चे सवार थे जिन्हें लेकर वह मध्य दिल्ली स्थित एक स्कूल जा रही थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईटीओ रेड लाइट के पास बस चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका, जिसकी वजह से वाहन ने स्कूटी और ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी.

दिल्ली में सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में ब्रहम्पुरी के रहने वाले स्कूटी चालक अभिषेक जैन, ऑटो चालक महेश कुमार और बस चालक घायल हो गये. आईपी एस्टेट पुलिस थाने के पुलिसकर्मी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक जैन को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एम्स अस्पताल ले जाते समय अभिषेक जैन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था.

दिल्ली में बस दुर्घटना में स्कूल के तीन छात्र जख्मी

राजधानी दिल्ली में आईटीओ के पास हुए इस हादसे में स्कूल के तीन छात्रों को मामूली चोटें आई हैं. बच्चों की उम्र 11 से 15 साल के बीच बताई जा रही है. सभी घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में आईपी एस्टेट पुलिस थाने में उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है. हादसे की जांच जारी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *