सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Meerut Murder Case: सौरभ हत्याकांड, सट्टेबाजी और नशे की लत ने ली जान, पुलिस का बड़ा खुलासा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Meerut Murder Case: सौरभ हत्याकांड, सट्टेबाजी और नशे की लत ने ली जान, पुलिस का बड़ा खुलासा

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी साहिल सट्टेबाजी का आदी था और उसके इस खेल में सौरभ की पत्नी मुस्कान भी शामिल थी। सौरभ जो पैसा घर खर्च के लिए मुस्कान को भेजता था, उसी पैसे से मुस्कान और साहिल आईपीएल में सट्टा लगाते थे। पुलिस इस मामले में उस बुकी की भी तलाश कर रही है, जिसके जरिए साहिल सट्टा खेलता था। मेरठ जेल से मिली जानकारी के अनुसार, मुस्कान ने अपने लिए वकील की मांग की है। वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि मुस्कान और साहिल दोनों ही ड्रग्स के आदी थे। जेल में उन्हें नशे की लत छुड़ाने के लिए दवाइयां दी जा रही हैं और उनका व्यवहार धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक चौधरी चरण सिंह ने जानकारी दी है।

इस बीच, सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अहम खुलासे हुए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि डॉक्टरों को सौरभ के सीने पर तीन गहरे चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा, गर्दन और कलाई पर भी चाकू से वार किए गए थे। शव 14 दिन पुराना होने की वजह से डीकंपोज हो चुका था, जिससे कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट हो गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि उसकी मौत चाकुओं के वार से हुई थी। हालांकि, शरीर में जहर या नशे की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बिसरा को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है, जहां विस्तृत जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement

सौरभ हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अब इस केस में और भी गहराई से जांच कर रही है, ताकि सट्टेबाजी और हत्या के पीछे की असली वजहों का खुलासा हो सके। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि इस अपराध में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। इस हत्याकांड ने मेरठ में सनसनी फैला दी है। सौरभ के परिवारवालों ने इंसाफ की मांग की है और पुलिस पर जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस अब मुस्कान और साहिल से लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की असली वजह और सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *