सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Road Accident in Bihar: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, पांच घायल

3 मिनट पढ़ें

Road Accident in Bihar: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, पांच घायल

बिहार के बेगूसराय जिले में आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के पास हुआ, जब खगड़िया से बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के कारण ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को खबर दी। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 पहाड़चक गांव के निवासी अंकित कुमार (19), उसके छोटे भाई अभिषेक कुमार, रुदल पासवान के पुत्र सौरभ कुमार (19) और जगदीश पंडित के पुत्र कृष्ण कुमार (18) के रूप में हुई है। इस भीषण हादसे में घायल हुए लोगों में अंशु कुमार, गोलू कुमार, सुजीत कुमार, निरंजन कुमार और सत्यम कुमार शामिल हैं। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बीती रात बारात पहाड़पुर गांव से जाफर नगर गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाराती वापस लौट रहे थे। स्कॉर्पियो में कुल नौ लोग सवार थे, लेकिन लौटते वक्त यह हादसा हो गया। शादी में शामिल एक व्यक्ति शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि वे दूसरी गाड़ी से पीछे-पीछे आ रहे थे। खातोपुर चौक के पास पहुंचने पर देखा कि स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी और लोग सड़क पर बुरी तरह घायल अवस्था में पड़े थे।

पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि टायर फटने की वजह से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मृतक और घायल पहाड़चक गांव के निवासी हैं। पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए जाएं ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *